• Wed. Feb 11th, 2026

Almora: 38th national games; योगासन प्रतियोगिता में उत्तराखंड को स्वर्ण पदक

ओवर ऑल पश्चिम बंगाल पहले स्थान पर रहा

38 वें राष्ट्रीय खेलों के अंतर्गत अल्मोड़ा के हेमवती नंदन बहुगुणा स्पोर्ट स्टेडियम में आयोजित योगासन की आर्टिस्टिक समूह योगासन प्रतियोगिता में उत्तराखंड को स्वर्ण पदक हासिल हुआ। इस प्रतियोगिता में उत्तराखंड राज्य से रोहित यादव, अजय वर्मा, हर्षित, शशांक शर्मा तथा प्रियांशु ने सामूहिक रूप से प्रतिभाग किया एवं सोना जीतकर राज्य का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता में उत्तराखंड के योगासन ग्रुप ने 111.82 अंकों के साथ पहला स्थान प्राप्त किया।

योगासना मे देवभूमि के 1 गोल्ड, 3 सिल्वर व 1 ब्राउंज मेडल रहे।

उत्तराखंड में 38वें नेशनल गेम्स चल रहे हैं. जिसके तहत अल्मोड़ा के हेमवंती नंदन बहुगुणा स्पोर्ट्स स्टेडियम में 5 दिनों तक योगासना प्रतियोगिता हुई. जिसमें 22 राज्यों के 171 खिलाड़ियों ने विभिन्न योगासना विधाओं में हिस्सा लिया. इस प्रतियोगिता में ओवर ऑल पश्चिम बंगाल पहले स्थान पर रहा. जबकि, हरियाणा दूसरे और उत्तराखंड को तीसरा स्थान मिला. वहीं, रंगारंग कार्यक्रमों के साथ योगासन प्रतियोगिता संपन्न हो गई है.योगासना प्रतियोगिता में टॉप पर रहा पश्चिम बंगाल:बता दें कि 38वें राष्ट्रीय योगासना प्रतियोगिता में पश्चिम बंगाल पहले स्थान पर रहा. पश्चिम बंगाल ने 4 मेडल झटके. जिसमें 3 गोल्डऔर 1 सिल्वरमेडल कब्जाया. वहीं, दूसरे स्थान हरियाणा को 1गोल्ड, 3 सिल्वरऔर 2 ब्रॉन्ज मेडल के साथ कुल 6 मेडल हासिल हुए. वहीं, तीसरे स्थान पर रहे उत्तराखंड को 1 गोल्ड, 3 सिल्वर और 1 ब्रॉन्ज मेडल समेत कुल 5 मेडल मिले।


111.51 अंकों के साथ हरियाणा राज्य दूसरे स्थान पर रहा तथा सिल्वर पदक अपने नाम किया । 109 अंकों के साथ महाराष्ट्र का योगासन समूह कांस्य पदक अपने नाम करने में सफल हुआ।

By swati tewari

working in digital media since 5 year

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *