• Wed. Feb 11th, 2026

Almora: साढ़े अठ्ठारह लाख से अधिक कीमत का 75 kg गांजा बरामद

एसएसपी अल्मोड़ा का नशे के विरुद्ध सख्त रुख,नशा तस्करों का जेल जाने का सिलसिला जारी

SOG व थाना भतरौजखान टीम की सतर्क नजरों से होंडा सिटी और सेंट्रो कार में गांजा भरकर ले जा रहे 04 तस्कर आये गिरफ्त में

लग्जरी कारों से गांजा पार कर युवाओं को जाल में फसाने के तस्करों के मंसूबों पर फेरा पानी

एसएसपी महोदय ने पुलिस टीम को 5,000 रुपये के नगद ईनाम से किया पुरस्कृत

देवेन्द्र पींचा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा नशे के विरुद्ध जीरो टाँलरेन्स की नीति अपनाकर जनपद के समस्त थाना प्रभारियों एवं एएनटीएफ/एसओजी टीम को नशा तस्करों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने के सख्त निर्देश दिये गये है।

महोदय के निर्देशन में जनपद पुलिस द्वारा नशे के विरुद्ध जीरो टाँलरेन्स की नीति अपनाते हुए भारी मात्रा में मादक पदार्थों की बरामदगी व नशा तस्करों की ताबड़तोड़ गिरफ्तारियॉ की जा रही है।

दिनांक 26/12/2024 को अपर पुलिस अधीक्षक श्री हरबन्स सिंह व सीओ अल्मोड़ा/रानीखेत श्री विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण व थानाध्यक्ष भतरौजखान श्री सुशील कुमार,एसओजी प्रभारी श्री भुवन जोशी के नेतृत्व में भतरौजखान पुलिस व एसओजी की संयुक्त टीम द्वारा चेंकिग के दौरान निकट जैनल-पुल के पास UK18R-1901 होंडा सिटी व UP16J-4566 सेंट्रो कार को रोककर चेक किया गया तो कार में सवार 1.जावेद हसन 2.दिलशाद हुसैन 3.मौ० हसनैन 4.आसिफ, के कब्जे से 05 कट्टे/बोरों में 75.355 किलोग्राम गांजा (कीमत 18,83,875 रुपये) बरामद होने पर चारों तस्करों को गिरफ्तार करते हुए थाना भतरौजखान में धारा 8/20/60 एनडीपीएस एक्ट के तहत एफआईआर पंजीकृत कर जेल भेजा जा रहा है। दोनों कारों को सीज किया गया।

पूछताछ-
इनमें से जावेद तस्करों का लीडर है यह विगत वर्ष टांडा रामपुर में गांजा तस्करी के आरोप में जेल जा चुका है। पुलिस से बचने के लिये रात के अंधेरे में लग्जरी गाड़ियों से गांजा तस्करी करते है। इनमें जावेद और दिलशाद सगे भाई है, चारों मिलकर यहां से तस्करी करके गांजा टांडा ले जाने के फिराक में थे,जिसे वहां युवाओं को ऊंचे दामों में बेचकर मुनाफा कमाने का इरादा था,चेकिंग के दौरान गिरफ्त में आये।

तस्करों को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम पुरस्कृत-
भारी मात्रा में गांजा बरामदगी करने वाली पुलिस टीम को एसएसपी महोदय द्वारा 5,000 रुपये के नगद ईनाम से पुरस्कृत किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता-

  1. जावेद हसन उम्र 31वर्ष पुत्र आले हसन नि० बिजारखाता थाना स्वार जिला रामपुर उ०प्र०,
  2. दिलशाद हुसैन उम्र 26 वर्ष पुत्र आले हसन नि० नि० बिजारखाता थाना स्वार जिला रामपुर उ०प्र०,
  3. मौ० हसनैन उम्र 27 वर्ष पुत्र मौ० यूसुफ नि० बिजारखाता थाना स्वार जिला रामपुर उ०प्र०,
  4. आसिफ उम्र 28 वर्ष पुत्र अमजद अली नि० ग्राम अलीगंज थाना स्वार जिला रामपुर उ०प्र०

बरामदगी – 75.355 किलोग्राम गांजा

कीमत- (कीमत 18,83,875 रुपये) अठ्ठारह लाख तिरासी हजार आठ सौ पिच्चहत्तर रुपये

पुलिस टीम-

  1. उ0 नि0 श्री संजय जोशी – चौकी प्रभारी भिकियासैण
  2. उ0नि0 सुश्री मीना आर्या- थाना भतरौजखान (विवेचक)
  3. हेड कानि0 श्री शमीम अहमद-थाना भतरौजखान
  4. हेड कानि0 श्री महेन्द्र सिंह-थाना भतरौजखान
  5. हेड कानि0 श्री अवधेश कुमार-एसओजी अल्मोड़ा
  6. कानि0 श्री विरेन्द्र सिंह बिष्ट-एसओजी अल्मोड़ा

By D S Sijwali

Work on Mass Media since 2002 ........

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *