Almora: साढ़े अठ्ठारह लाख से अधिक कीमत का 75 kg गांजा बरामद
देवेन्द्र पींचा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा नशे के विरुद्ध जीरो टाँलरेन्स की नीति अपनाकर जनपद के समस्त थाना प्रभारियों एवं एएनटीएफ/एसओजी टीम को नशा तस्करों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने के सख्त निर्देश दिये गये है।
महोदय के निर्देशन में जनपद पुलिस द्वारा नशे के विरुद्ध जीरो टाँलरेन्स की नीति अपनाते हुए भारी मात्रा में मादक पदार्थों की बरामदगी व नशा तस्करों की ताबड़तोड़ गिरफ्तारियॉ की जा रही है।
दिनांक 26/12/2024 को अपर पुलिस अधीक्षक श्री हरबन्स सिंह व सीओ अल्मोड़ा/रानीखेत श्री विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण व थानाध्यक्ष भतरौजखान श्री सुशील कुमार,एसओजी प्रभारी श्री भुवन जोशी के नेतृत्व में भतरौजखान पुलिस व एसओजी की संयुक्त टीम द्वारा चेंकिग के दौरान निकट जैनल-पुल के पास UK18R-1901 होंडा सिटी व UP16J-4566 सेंट्रो कार को रोककर चेक किया गया तो कार में सवार 1.जावेद हसन 2.दिलशाद हुसैन 3.मौ० हसनैन 4.आसिफ, के कब्जे से 05 कट्टे/बोरों में 75.355 किलोग्राम गांजा (कीमत 18,83,875 रुपये) बरामद होने पर चारों तस्करों को गिरफ्तार करते हुए थाना भतरौजखान में धारा 8/20/60 एनडीपीएस एक्ट के तहत एफआईआर पंजीकृत कर जेल भेजा जा रहा है। दोनों कारों को सीज किया गया।
पूछताछ-
इनमें से जावेद तस्करों का लीडर है यह विगत वर्ष टांडा रामपुर में गांजा तस्करी के आरोप में जेल जा चुका है। पुलिस से बचने के लिये रात के अंधेरे में लग्जरी गाड़ियों से गांजा तस्करी करते है। इनमें जावेद और दिलशाद सगे भाई है, चारों मिलकर यहां से तस्करी करके गांजा टांडा ले जाने के फिराक में थे,जिसे वहां युवाओं को ऊंचे दामों में बेचकर मुनाफा कमाने का इरादा था,चेकिंग के दौरान गिरफ्त में आये।
तस्करों को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम पुरस्कृत-
भारी मात्रा में गांजा बरामदगी करने वाली पुलिस टीम को एसएसपी महोदय द्वारा 5,000 रुपये के नगद ईनाम से पुरस्कृत किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता-
बरामदगी – 75.355 किलोग्राम गांजा
कीमत- (कीमत 18,83,875 रुपये) अठ्ठारह लाख तिरासी हजार आठ सौ पिच्चहत्तर रुपये
पुलिस टीम-
कौशल विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा ने टॉपर्स को कुरूक्षेत्र के लिए किया रवाना..... News..
भूस्खलन प्रभावित सड़कों के उपचार और मरम्मत के लिए 461 करोड़ की स्वीकृति...
जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...
शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......
रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....
Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व.....