X

Almora-news 21 लाख से अधिक कीमत का 86 KG गांजा बरामद

1 तस्कर के कब्जे से साढ़े 21 लाख से अधिक कीमत का 86 KG गांजा किया बरामद

एसएसपी अल्मोड़ा के कुशल नेतृत्व में देर रात्रि पुलिस टीम का नशे पर करारा प्रहार

 

थाना देघाट पुलिस टीम ने देर रात्रि होंडा अमेज कार से गांजे का जखीरा किया बरामद

 

एसएसपी अल्मोड़ा ने पुलिस टीम को किया पुरस्कृत

 

          देवेन्द्र पींचा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा नशे के विरुद्ध जीरो टाँलरेन्स नीति अपनाते हुए ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन को साकार करने के पथ पर अग्रसर होकर नशे के विरुद्ध लगातार कड़े एक्शन लिये जा रहे है, जिस क्रम में सभी थाना/ चौकी प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्र सघन चैकिंग कर अवैध रूप से गाँजा/चरस व अन्य नशीली पदार्थो की तस्करी कर रहे तस्करों पर कठोर कार्यवाही करने के सख्त निर्देश दिये गये है।

          

अपर पुलिस अधीक्षक  हरबन्स सिंह व सीओ रानीखेत  विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष देघाट श्री अजेन्द्र प्रसाद के नेतृत्व में दिनांक 07/12/2025 की देर रात्रि को पुलिस टीम द्वारा वल्मरा से करीब 1 1/2 (डेढ) Km सराईखेत रोड के पास चेकिंग के दौरान कार संख्या DL3CCG0504 की तलाशी पर आठ कट्टों में कुल 86.032 kg अवैध गांजा बरामद किया गया। अभियुक्त को गिरफ्तार करते हुए थाना देघाट में NDPS एक्ट के तहत एफआईआर पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गई। कार को सीज किया गया।

 

पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि वह पेशेवर ड्राइवर है,वह यह गांजा सराईखेत से रामनगर ले जा रहा था। पुलिस टीम द्वारा गांजा क्रय विक्रय स्त्रोतों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है,तस्करी में संलिप्तों को किसी भी कीमत में बख्शा नहीं जायेगा। 

 

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-

1.ओमप्रकाश उम्र 36 वर्ष पुत्र स्व0 श्री अमरपाल कश्यप, निवास ग्राम महेशपुरा थाना बाजपुर जिला उधम सिंह नगर।

बरामदगी- 86.032 kg गांजा बरामद।

कीमत- 21,50,575 रुपये।

पुरस्कृत-

  एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा देघाट पुलिस टीम को 5,000 रुपये के नगद इनाम से पुरस्कृत किया गया।

 

थाना देघाट पुलिस टीम-

1. उपनिरीक्षक गंगाराम गोला 

2. अपर उप निरीक्षक राजवीर सिंह 

3. हेड कांस्टेबल मनोज पांडे 

4. कांस्टेबल नीरज बिष्ट

This post was published on 08/12/2025 10:26 AM

swati tewari: working in digital media since 5 year
Related Post