• Sun. Mar 29th, 2026

    अल्मोड़ा: घरवालों से नाराज युवती हुई गुमशुदा, कर्णप्रयाग से पुलिस ने किया सकुशल बरामद

    परिजनों से नाराजगी के चलते घर से गुमशुदा युवती को चौखुटिया पुलिस ने सर्विलांस सेल की मदद से कर्णप्रयाग क्षेत्र से सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द किया।

    बीते 22 दिसंबर को चौखुटिया निवासी एक व्यक्ति ने थाना चौखुटिया में सूचना दी कि उसकी पुत्री, उम्र-21 वर्ष किसी बात से नाराज होकर बिना बताये घर से कहीं चली गयी है, जिसकी ढूढ़खोज करने पर कही कुछ पता नही चल पा रहा है। जिस पर थाना चौखुटिया में तत्काल गुमशुदगी दर्ज की गयी।

    वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा के निर्देशन व सीओ अल्मोड़ा श्री विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष चौखुटिया श्री जसविंदर सिंह के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा गुमशुदा युवती की संभावित स्थानों पर तलाश करते हुए सर्विलांस सेल की मदद से सुरागरसी-पतारसी कर गुमशुदा युवती को दिनांक- 26.12.2023 को कर्णप्रयाग क्षेत्र, जनपद चमोली से सकुशल बरामद किया गया।

    बरामदगी के उपरांत युवती व उसके परिजनों की काउंसलिंग कर युवती को उसके *परिजनों के सुपुर्द किया गया।

    पुलिस टीम
    1- उ0नि0 श्री बृज मोहन भट्ट , थाना चौखुटिया
    2-म0कानि0 श्रीमती पार्वती थाना चौखुटिया
    3-कानि0 श्री इंदर कुमार, साइबर सेल
    4- कानि0 श्री बलवंत प्रसाद, साइबर सेल

    By swati tewari

    working in digital media since 5 year

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *