• Thu. Feb 12th, 2026

अल्मोड़ा: पूर्व दर्जामंत्री बिट्टू कर्नाटक के नेतृत्व में नवनियुक्त जिलाध्यक्ष किशनलाल का हुआ भव्य स्वागत


अल्मोड़ा-कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष किशनलाल का आज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उत्तराखंड कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं पूर्व दर्जामंत्री बिट्टू कर्नाटक के नेतृत्व में भव्य स्वागत किया।यह स्वागत कार्यक्रम पूर्व दर्जामंत्री के कैम्प कार्यालय में आयोजित किया गया।

विदित हो कि वरिष्ठ कांग्रेसी एवं पूर्व सभासद किशनलाल को विगत दिनों कांग्रेस शीर्ष नेतृत्व ने अल्मोड़े जिले के अनुसूचित जाति विभाग का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया था।इस अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण,मिष्ठान वितरण एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर किशनलाल को शुभकामनाएं दी।इस अवसर पर कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए पूर्व दर्जामंत्री बिट्टू कर्नाटक ने कहा कि किशनलाल कांग्रेस के वरिष्ठ कार्यकर्ता हैं तथा पूर्व में नगरपालिका के सभासद रहने के साथ ही संगठन में अनेक पदों का निर्वहन कर चुके हैं। किशनलाल के कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग जिलाध्यक्ष बनने से अल्मोड़े जिले में कांग्रेस को बेहद मजबूती मिलेगी।

कर्नाटक ने कहा कि सभी कार्यकर्ताओं के लिए बेहद प्रसन्नता की बात है कि किशनलाल जैसे वरिष्ठ,कर्मठ एवं मेहनती कार्यकर्ता को शीर्ष नेतृत्व ने यह जिम्मेदारी सौंपी है।इस अवसर पर किशनलाल ने कहा कि कांग्रेस शीर्ष नेतृत्व ने उन पर विश्वास व्यक्त करते हुए उन्हें जिलाध्यक्ष के रूप में जो इतनी बड़ी जिम्मेदारी सौंपी हैं इसके लिए वे शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हैं। उन्होंने कहा कि उनका एकमात्र उद्देश्य संगठन की मजबूती के लिए कार्य करना रहेगा।

किशनलाल ने कहा कि आज भाजपा की इस सरकार में महंगाई, बेरोजगारी एवं अवरूद्ध विकास से जनता त्रस्त है।आने वाले दिनों में वे इन सभी मुद्दों को लेकर जनता के बीच जाएंगे और भाजपा सरकार की नाकामियों को जनता के बीच उठाने का कार्य करेंगे।

कार्यक्रम में शामिल रहें

कार्यक्रम में वरिष्ठ कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष बिट्टू कर्नाटक, अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष किशनलाल, वरिष्ठ कांग्रेसी देवेन्द्र प्रसाद कर्नाटक, पूर्व जिला प्रवक्ता राजीव कर्नाटक,रमेश चंद्र जोशी, अशोक सिंह (सरपंच),हंसा दत्त कर्नाटक,हरीश चंद्र भट्ट,कौशल किशोर पाण्डे, रोहित शैली,भूपेंद्र शैली, हिमांशु कनवाल, ललित मोहन जनौटी,राहुल कर्नाटक,अजय बिष्ट,पंकज गोस्वामी, लीलाधर राजपूत (कृष्णा) प्रकाश मेहता,हेम चन्द्र जोशी,रश्मि काण्डपाल, भावना काण्डपाल,ललित खोलिया,सीता रावत,रेखा जोशी,पूजा बगड़वाल,आशा मेहता,कंचन पाण्डे,प्रियांशु जोशी, निखिल तिवारी,कमलेश कुमार,रितिक राज,बलवन्त सिंह,मनोज कनवाल,सचिन सलाल, गिरीश सलाल,सागर अधिकारी,तन्मय जोशी, सागर प्रसाद,सागर रावत, राहुल बिष्ट,गोलू फर्त्याल, हर्ष सिंह,सुजल कुमार, अंकित चम्याल, राजकुमार,अंशुल मेहता सहित दर्जनों कांग्रेसजन शामिल रहे।

By swati tewari

working in digital media since 5 year

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *