पहले दिन पकड़े 11बंदर
अल्मोड़ा। नगर हर तरफ बंदरों का हुड़दंग हैं, किसी की सब्जियाँ, किसी के फल तो कई लोगों के कपड़े भी झपट ले जा रहें ये बंदर। अल्मोड़ा सहित आसपास के हिस्सों में आतंक का पर्याय बने बंदरों को पकड़ने की पहल वन विभाग ने की है। इसके लिए मथुरा से तीन विशेषज्ञों की टीम बुलाई गई है। पहले दिन टीम ने 11 बंदर पिंजरे में कैद किए। वन विभाग के मुताबिक 15 दिन के भीतर 500 बंदर पकड़ने की योजना है।
नगर सहित आसपास के हिस्सों में बंदरों के आतंक से लोग खासे परेशान हैं। खेती-बागवानी को नुकसान पहुंचा रहे बंदर लोगों पर हमला कर उन्हें घायल कर रहे हैं जिन्हें पकड़ने की मांग लंबे समय से की जा रही है। इसलिए वन विभाग ने इसके लिए मथुरा से तीन सदस्यीय विशेषज्ञों की टीम बुलाई है। इसमें आसिफ खान, साहिल और रिजवान शामिल हैं। वह अगले 15 दिनों में 500 बंदर पकड़ने का प्रयास करेंगे। एनटीडी के चिड़ियाघर स्थित रेस्क्यू सेंटर में इनका बधियाकरण होगा।
