• Tue. Mar 17th, 2026

    अल्मोड़ा: यहाँ 10 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद जवानों ने भीषण आग पर काबू पाया, बड़ी जनहानि टली

    Byswati tewari

    Jan 15, 2023

    कल 14 जनवरी 2023 की रात्रि समय लगभग 9:16 बजे चौबटिया आर्मी कैंपस के ऑफिसर आवासी कॉलोनी में भीषण आग लगने की सूचना मिलने पर फायर स्टेशन रानीखेत व कोतवाली रानीखेत की पुलिस टीम फायर टेंडर सहित तत्काल मौके पर पहुंची, जवानों द्वारा फायर उपकरणों से भीषण आग को बुझाने का कार्य प्रारंभ किया गया, आग काफी भीषण थी, तो फायर स्टेशन अल्मोड़ा से भी फायर टेंडर बुलाया गया।
    आग को बुझाने में आर्मी अधिकारियों व जवानों की भी मदद ली गई।

    किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं
    आग अपना भयानक रूप ले चुकी थी, जिसको बुझा पाना काफी मुश्किल हो रहा था, लेकिन फायर स्टेशन रानीखेत/अल्मोड़ा व कोतवाली रानीखेत व आर्मी के जवानों ने हार नहीं मानी लगातार कड़ी मशक्कत करते रहे 10 घंटों की जी तोड़ मेहनत के बाद आग पर काबू पाने में सफलता मिली। आग से किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। भीषण आग से भारी नुकसान होने की संभावना बनी हुई थी जिसे जवानों द्वारा आग को पूर्ण रूप से बुझाकर टाला गया। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। सुरक्षा की दृष्टि से एक फायर टेंडर को मौके पर ही तैनात किया गया है।

    पुलिस टीम-

    1. उप निरीक्षक मोहन सिंह सौन-कोतवाली रानीखेत
    2. हेड कांस्टेबल पारस पाल
    3. हेड कांस्टेबल डूंगर सिंह
    4. कांस्टेबल महेंद्र देवली
    5. कांस्टेबल चालक गोविंद सिंह
    6. होमगार्ड मनोज
      फायर स्टेशन रानीखेत टीम-
      1.LFM महिपाल सिंह
      2.FM अनुज शर्मा
      3.FM चांद थापा
      4.FM कासिम अली
      5.FM चंदन राव
    7. चालक उत्तम सिंह
    8. चालक राजकुमार
    9. चालक ईश्वर सिंह
      फायर स्टेशन अल्मोड़ा टीम
      1.LFM किशन सिंह
      2.LFM राजकुवर
      3.चालक उमेश सिंह हरड़िया
    10. चालक रमेश सिंह

    By swati tewari

    working in digital media since 5 year

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *