• Mon. Mar 30th, 2026

    अल्मोड़ा: अजय टम्टा मोदी 3.0कैबिनेट की रेस में आगे

    तीसरी बाद देश के प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने वाले नरेंद्र मोदी की कैबिनेट को लेकर लगातार कई अटकलें लगाई जा रही हैं। आज पीएम मोदी के साथ ही उनके कई कैबिनेट मंत्री भी शपथ लेंगे। मोदी 3.0 कैबिनेट में एक बार फिर से उत्तराखंड को प्रतिनिधित्व दिया गया है। उत्तराखंड की अल्मोड़ा लोकसभा सीट से लगातार तीन पर जीतकर संसद पहुंचने वाले अजय टम्टा को मोदी 3.0 कैबिनेट में शामिल किया गया है। मोदी कैबिनेट के जिस तरीके से घोषणा हो रही है और उसके बाद अजय टम्टा को प्रधानमंत्री मोदी से मिलने के लिए प्रधानमंत्री आवास बुलाया गया है उसके बाद यह तय हो चुका है कि उत्तराखंड से अजय टम्टा ही प्रदेश का प्रतिनिधित्व केंद्र में करेंगे। 2014 की मोदी केबिनेट मैं बाकायदा राज्य मंत्री के रूप में अजय टम्टा रह चुके हैं ऐसे में माना जा रहा है कि अजय टम्टा को इस बार कैबिनेट मंत्री के रूप में मौका मिल सकता है।

    वहीं मिडिया से बातचीत के दौरान अजय टम्टा ने कहा “प्रधानमंत्री के साथ काम करने का अवसर पाकर मैं भाग्यशाली महसूस करता हूं। इसके लिए मैं भाजपा, मेरे निर्वाचन क्षेत्र के सभी मतदाताओं और प्रधान मंत्री को धन्यवाद देता हूं… मुझे जो भी काम मिलेगा, मैं अपनी पूरी ताकत से उस काम को आगे बढ़ाने में योगदान दूंगा …”

    अजय टम्टा ने रिकार्ड 234097 मतों ने से जीत दर्ज करने में सफलता पाई। केंद्रीय मंत्रिमंडल में जगह मिलने पर उन्‍होंने अपनी संसदीय सीट की जनता का आभार जताया है। भाजपा ने 429167 मत व कांग्रेस के प्रदीप टम्टा ने 195470 मत प्राप्त किए। भाजपा-कांग्रेस के अलावा अन्य पांच प्रत्याशी अपनी जमानत तक नहीं बचा पाए। उनसे अधिक मत नोटा को मिले। नोटा को 16697 मत मिले।

    By swati tewari

    working in digital media since 5 year

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *