सभी पेंशनधारक बैंक में जाकर खाते को आधार सीडेड लिंक अवश्य करा लें
अल्मोड़ा , 04 अक्टूबर, 2024 (सू0वि0) – जिला समाज कल्याण अधिकारी अराधना त्रिपाठी ने जनपद अल्मोड़ा के अन्तर्गत समाज कल्याण विभाग से पेंशन प्राप्त कर रहे सभी पेंशनधारकों (वृद्धावस्था/विधवा/दिव्यांग) से अनुरोध किया है कि जिन पेंशन खाताधारकों के खाते अभी तक अधार सीडेड नहीं हुए है वे दिनॉंक 10 अक्टूबर, 2024 तक अपने बैंक में जाकर खाते को आधार सीडेड/एन0पी0सी0आई0 लिंक अवश्य करा लें। उन्होंने बताया कि आगामी माहों में सभी पेंशनधारकों को पेंशन का भुगतान आधार बेस पेमेंट के माध्यम से होना है इसलिए वे निर्धारित तिथि तक अपने खाते को आधार सीडेड/एन0पी0सी0आई0 लिंक अवश्य करा लें, ताकि विभाग द्वारा प्रदत्त की जा रही पेंशन का भुगतान नियमित रूप से हो सके।
जिला सूचना अधिकारी
अल्मोड़ा This post was published on 04/10/2024 8:36 AM