• Fri. Feb 13th, 2026

अल्मोड़ा नैनीताल में कल सभी स्कूल रहेंगे बंद

अल्मोड़ा नैनीताल में कल सभी स्कूल रहेंगे बंद

भारत मौसम विज्ञान केंद्र के मौसम पूर्वानुमान के अनुसार मौसम की परिस्थितियों को देखते हुए कल दिनांक 6 जुलाई 2024 को अल्मोड़ा जनपद में भारी बारिश होने की संभावना/किसी भी प्रकार की आपदा घटित होने की संभावना के दृष्टिगत जिलाधिकारी विनीत तोमर के निर्देशानुसार जनपद के सभी शासकीय /अशासकीय, अर्धसरकारी विद्यालयों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में कक्षा 1 से 12 तक के बच्चों का अवकाश रहेगा।

नैनीताल जिले में मौसम विभाग की चेतावनी के बाद लगातार तीसरे दिन भी अवकाश घोषित कर दिया गया है। जिला प्रशासन ने आज शुक्रवार को आदेश जारी कर छह जुलाई शनिवार को जिले भर के स्कूल कालेजों व आंगनबाड़ी केंद्रों में छुट्टी घोषित कर दी है।

जिलाधिकारी ने संबंधितों को निर्देशित किया कि उक्त आदेश का कड़ाई से पालन करवाना सुनिश्चित करें।

By swati tewari

working in digital media since 5 year

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *