Almora – एक्शन मोड में अल्मोड़ा कप्तान, घटना का खुलासा व आरोपियों को सलाखों के पीछे पहुंचाने का कर रहे हैं काम

अपराधियों के विरुद्ध त्वरित कार्यवाही के लिए एक्शन मोड में अल्मोड़ा कप्तान,
घटना का खुलासा व आरोपियों को सलाखों के पीछे पहुंचाने का कर रहे हैं काम रंजिश के चलते खाक की थी दुकान, धन कमाने को चुराई बाईक, पारिवारिक रंजिश में बड़ी वारदात को अंजाम देने से पहले ही एसओजी व दन्या पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर टाली बड़ी अनहोनी

  1. रविवार को वादी मोहन सिंह डसीला निवासी डसीली दन्या द्वारा तहरीर दी कि किसी अज्ञात अभियुक्त द्वारा उनकी दुकान में आग लगाकर सारा सामान जला दिया है , जिसमें थाना दन्या में अभियोग पंजीकृत किया गया।
  2. रविवार वादी ललित जोशी निवासी दन्या लामापाँली द्वारा तहरीर दी कि किसी अज्ञात अभियुक्त द्वारा उनकी मोटरसाईकिल चोरी कर ली है, जिसमें अभियोग पंजीकृत किया गया। प्रदीप कुमार राय एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा दोनों मामलों का त्वरित संज्ञान लेते हुए सीओ अल्मोड़ा, थानाध्यक्ष दन्या व एसओजी प्रभारी को टीम गठित कर मामलों में सीसीटीवी फुटेज, पूछताछ व सर्विलांस की सहायता से शीघ्र खुलासा कर आरोपी को गिरफ्तार करने के निर्देश दिये गये।
    विमल प्रसाद सीओ अल्मोड़ा के नेतृत्व में थानाध्यक्ष दन्या सुशील कुमार/एसओजी प्रभारी सुनील धानिक द्वारा एसओजी व थाना दन्या पुलिस की संयुक्त टीम गठित कर मामलों में छानबीन शुरु कर दी ।
    सीसीटीवी व सर्विलांस टीम की मदद लेते हुए दिन-रात लगातार सुरागरसी – पतारसी कर महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाकर एसओजी व दन्या पुलिस की संयुक्त टीम के साथ-साथ सर्विलांस टीम के अथक प्रयास से सोमवार को एक व्यक्ति कमल सिंह को दन्या डसीली आते समय गिरफ्तार कर लिया, जिसके कब्जे से चोरी की हुई मोटर साइकिल बरामद की गई। उक्त से पूछताछ करने पर दुकान में आग लगाना व बाईक चोरी की बात स्वीकार किया गया है।

गिरफ्तार व्यक्ति का नाम

कमल सिंह उम्र 32 वर्ष पुत्र स्व0 भुवन सिंह निवासी ग्राम पोखरी थाना दन्या अल्मोड़ा हाल पदमपुरी थाना दन्या जिला-अल्मोड़ा बरामदगी

  1. चोरी की गई होंडा यूनिकार्न बाईक सं0 यूके01बी 4382
  2. आग लगाने में प्रयुक्त अधजली पैन्ट

पुलिस टीम – थानाध्यक्ष सुशील कुमार थाना दन्या , उ0नि0 भगवान महर थाना दन्या, कानि सुरेन्द्र नेगी, कानि0 कुन्दन लाल,कानि0 बलवंत प्रसाद साईबर सैल, पवन थ्वाल एसओजी, विरेन्द्र सिंह बिष्ट एसओजी

आरोपी ने पूछताछ पर बताया घटनाक्रम –
5 माह पूर्व मोहन सिंह डसीला द्वारा आरोपी कमल सिंह बिष्ट को एक शादी समारोह में अपने दोस्तों से पिटवाया था और कपड़े भी फ़ाड़ दिए थे।
आरोपी ने जिला सहकारी बैंक में लोन के लिए अप्लाई किया तो बाजार में किसी को भी गारंटर न बनने को कहा जिस कारण आरोपी कमल सिंह बिष्ट रंजिश रखने लगा।

रंजिश के चलते मंगलवार - बुधवार की रात्रि को आरोपी कमल सिंह बिष्ट ने मोहन सिंह डसीला की गारमेन्ट की दुकान में आग लगा दी। शनिवार-रविवार की रात्रि को कमल सिंह बिष्ट ने अपने साथी अमित कुमार पुत्र भूरा सिंह नि० ग्राम असोडा पो० हापुड़ कोतवाली हापुड़ के साथ मिलकर पल्ली दन्या से मोटरसाईकिल चोरी कर ली। 

आरोपी चंडीगढ़ में थाना सेक्टर-11 से मोबाइल चोरी में जेल जा चुका है।
पिता स्व० भुवन सिंह की मृत्यु उपरांत 2021 में दन्या आया था और किराये पर फोटो फ्रेमिंग की दुकान चला रहा था। पारिवारिक रंजिश के चलते खट्टा नाम के व्यक्ति को मारने आरोपी कमल सिंह बिष्ट डसीली-दन्या आ रहा था।
बड़ी घटना को अंजाम देने से पहले ही पुलिस टीम के गिरफ्त में आ गया। इसके साथी अमित कुमार की तलाश जारी है।

D S Sijwali

Work on Mass Media since 2002 ........

Recent Posts

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...

12 hours ago

शिक्षा संकाय में ‘युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति’ विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन

शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......

13 hours ago

Almora रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज

रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....

16 hours ago

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व.....

21 hours ago

अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को सौंपा ज्ञापन

Almora अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को…

1 day ago

Uttarakhand एकतरफा प्यार के चलते युवक ने खुद को मारी गोली

Uttarakhand एकतरफा प्यार के चलते युवक ने खुद को मारी गोली.....

2 days ago