आल्टो कार से कर रहा था चरस तस्करी,थाना दन्या टीम ने 1.37 लाख कीमत की चरस के साथ 1 तस्कर को किया गिरफ्तार
एसएसपी अल्मोड़ा का नशे के सौदागरों पर कड़क एक्शन,एक और नशा तस्कर पहुंचा सलाखों के पीछे
देवेन्द्र पींचा,वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा नशे के विरुद्ध जीरो टाँलरेन्स की नीति अपनाकर जनपद के समस्त थाना प्रभारियों एवं एएनटीएफ/एसओजी टीम को नशा तस्करों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने के सख्त निर्देश दिये गये है।
दिनांक 21/01/2025 को अपर पुलिस अधीक्षक श्री हरबन्स सिंह व सीओ अल्मोड़ा/रानीखेत श्री विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण व थानाध्यक्ष दन्या श्री जसविंदर सिंह के नेतृत्व में दन्या पुलिस टीम द्वारा चेंकिग के दौरान चापड़ बैण्ड से करीब 200मी0 ग्राम-अमोग को जाने वाले सीसी मार्ग मोड़ के पास कार आल्टो स0 UK01C0264 के चालक लीलाधर के कब्जे से 689 ग्राम चरस बरामद होने पर गिरफ्तार करते हुए थाना दन्या में धारा 8/18/60 एनडीपीएस एक्ट के तहत एफआईआर पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गई है।
पूछताछ-
अभियुक्त गांव में अवैध रुप से चरस बनाकर हल्द्वानी की ओर ले जा रहा था,जिसे महंगे दामों में बेचकर मुनाफा कमाने की फिराक में था।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता-
लीलाधर भट्ट उम्र 50 वर्ष पुत्र मथुरा दत्त भट्ट निवासी तोक औखलगाड़ा ग्राम सभा नायलधुरा दन्या,अल्मोड़ा हाल निवासी ग्राम हाटा इंद्रानगर प्रथम कोतवाली लालकुआं नैनीताल
बरामदगी – 689 ग्राम चरस व एक इलेक्ट्रानिक तराजू
कीमत- 1.37 लाख रुपये
थाना दन्या पुलिस टीम
1- थानाध्यक्ष दन्या श्री जसविंदर सिंह
2- हेड कानि0 श्री रविकांत शुक्ला
3-हेड कानि0 श्री मनोज कोहली
4- कानि0 श्री योगेश जोशी।
This post was published on 22/01/2025 9:46 AM