• Sat. Mar 28th, 2026

    Almora जनहित से जुड़े विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं- कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या

    Almora जनहित से जुड़े विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं- कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या

    अल्मोड़ा — कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने स्पष्ट किया कि जनहित से जुड़े विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मुख्यमंत्री घोषणाओं सहित सभी विकास योजनाएं तय समय-सीमा में गुणवत्ता के साथ पूरी हों।शनिवार को अल्मोड़ा विकास भवन में सोमेश्वर विधानसभा क्षेत्र के विकास कार्यों की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए कैबिनेट मंत्री ने कहा कि योजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर तेजी से पूरा किया जाए, ताकि आम जनता को समय पर लाभ मिल सके। उन्होंने सोमेश्वर में नवनिर्मित उप जिला अस्पताल के शीघ्र उद्घाटन के निर्देश देते हुए कहा कि उद्घाटन के दिन चिकित्सकों एवं आवश्यक स्टाफ की तैनाती सुनिश्चित की जाए, जिससे सेवाएं तुरंत शुरू हो सकें।बैठक में विकासखंड ताकुला के गांव बीना के तोक दुर्गाथल और गांव भेटुली के तोक लोहारखोला में सोलर पेयजल पंपिंग योजना में गड़बड़ी की जानकारी सामने आने पर कैबिनेट मंत्री ने जिलाधिकारी को जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए।उन्होंने बताया कि फरवरी माह में कई योजनाओं के शिलान्यास प्रस्तावित हैं, इसके लिए सभी विभाग समय रहते आवश्यक औपचारिकताएं पूर्ण करें। कैबिनेट मंत्री ने चेतावनी दी कि जनहित के कार्यों की अवहेलना करने वाले अधिकारियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।बैठक में जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने अधिकारियों को मंत्री द्वारा दिए गए निर्देशों पर त्वरित कार्यवाही सुनिश्चित करने को कहा। बैठक में जनप्रतिनिधियों एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

    By D S Sijwali

    Work on Mass Media since 2002 ........

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *