• Thu. Feb 12th, 2026

आर्यकन्या प्रबन्ध समिति के चुनाव सम्पन्न, निर्विरोध बिट्टू अध्यक्ष,हरीश उपाध्यक्ष एवं रोहित बने प्रबन्धक

अल्मोड़ा। बुधवार आर्यकन्या प्रबन्ध समिति के चुनाव सम्पन्न हुए जिसमें बिट्टू कर्नाटक अध्यक्ष,हरीश सिंह बनौला उपाध्यक्ष, रोहित कुमार शैली प्रबन्धक, राकेश बिष्ट सहायक प्रबंधक और देवेन्द्र प्रसाद कर्नाटक कोषाध्यक्ष सर्वसम्मति से निर्विरोध चुने गए साथ ही आर्यकन्या प्रबन्ध समिति हेतु सात सदस्य भी निर्विरोध निर्वाचित किये गये।

जिनमें हेम चन्द्र जोशी,ह्रदेश तिवारी,कमल सिंह अधिकारी, विरेन्द्र सिंह कार्की, नरेन्द्र सिंह जंगपांगी, राजेन्द्र प्रसाद दुर्गापाल,जीवन सिंह चम्याल चुने गये।इसके बाद सभी निर्वाचित सदस्यों का भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर प्रबंध समिति के दर्शन रावत, विपिन भट्ट, कमल अधिकारी, हरीश चन्द्र जोशी तथा चुनाव पर्यवेक्षक, चुनाव आब्जर्वर, प्रशासन की ओर से कानूनगो सदर अल्मोड़ा, प्रधानाचार्या आदि मौजूद रहे।

By swati tewari

working in digital media since 5 year

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *