आशा कार्यकर्ताओं ने सीटू के नेतृत्व में गांधी पार्क में दिया धरना
अल्मोड़ा दिनांक 26 नवंबर 2024 को संयुक्त किसान मोर्चा जिसे देश की केंद्रीय ट्रेड यूनियन का समर्थन हासिल है उसी के देशव्यापी अभियान के क्रम में अल्मोड़ा के स्थानीय गांधी पार्क में सीटू (CITU)के नेतृत्व में आशाओं का धरना हुआ। व अभियान के पर्चे वितरित किए इस मौके पर आशाओं ने कहा कि 26000 न्यूनतम मजदूरी व नियमितीकरण की मांग को लेकर 29 नवंबर को दिल्ली में विशाल प्रदर्शन होने जा रहा है जिसमें जिले से आशाये प्रतिभाग करेंगी धरने में विजयलक्ष्मी, मीना जोशी, आनंदी मेहरा, भगवती, कमला बिष्ट, रूपा देवी, पदमा पांडे, हेमा रानी, आयशा बेगम, गीता जोशी, इंदिरा भंडारी, पुष्पा देवी, सरोजिनी, किरण शाह, ममता वर्मा, ममता भट्ट, अंजलि, ममता आर्य, कविता व सीटू के जिला सचिव आरपी जोशी शामिल रहे।
