ALMORA: आशा कार्यकर्ताओं को साइबर अपराध, महिला सुरक्षा, गौरा शक्ति, हेल्पलाईन नंबर व नवीन कानूनों के सम्बन्ध में किया जागरुक
एसएसपी अल्मोड़ा के निर्देशन में जनजागरुकता अभियान हैं जारी
अल्मोड़ा। देवेन्द्र पींचा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा के निर्देशन में जनपद स्तर पर चलाए जा रहे वृहद जागरूकता अभियान के क्रम में आज दिनांक 23.02. 2024 को थानाध्यक्ष धौलछीना सुशील कुमार द्वारा पुलिस टीम के साथ प्राथमिक स्वास्थय केन्द्र धौलछीना में जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। थानाध्यक्ष धौलछीना द्वारा उपस्थित आशा कार्यकर्ताओं को वर्तमान में विभिन्न माध्यमों से घटित हो रहे साईबर क्राईम के नये नये तरीकों जैसे हैंकिग, फिशिंग, Artificial intelligence] telegram/ whatsapp video आदि के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी देते हुए इनसे कैसे बचा जा सकता है इस बारे में सभी को जागरुक किया गया।
साईबर क्राईम से सम्बन्धित मामलों में सहायता हेतु तत्काल हेल्पलाईन नंबर 1930 व नजदीकी थाना/चौकी/साइबर सेल में शिकायत दर्ज कराने हेतु बताया गया। इसके अतिरिक्त पुलिस के अन्य हेल्पलाईन नंबरों की भी जानकारी दी गई। उपस्थित महिलाओं को महिला सम्बन्धी अपराध दहेज उत्पीड़न, घरेलू हिंसा, मानव तस्करी, चाइल्ड मेरिज एक्ट आदि की जानकारी देकर उनके अधिकारों एवं महिला सम्बन्धी कानूनों के प्रति जागरुक किया गया, साथ ही सुरक्षा के प्रति सजग करते हुए महिला सुरक्षाफीचर गौरा शक्ति की जानकारी देकर रजिस्ट्रेशन की प्रकिया को समझाकर रजिस्ट्रेशन हेतु प्रेरित किया गया। इसके अतिरिक्त भारत सरकार द्वारा प्रस्तावित नवीन कानूनों भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता एवं भारतीय साक्ष्य विधेयक के सम्बन्ध में भी जानकारी देकर जागरुक किया गया।
- लोकगायक दीवान कनवाल के निधन पर हवालबाग ब्लॉक में शोकसभा
- पत्रकारिता का गिरता स्तर — लोकतंत्र के लिए गंभीर चेतावनी संजय पाण्डे सामाजिक कार्यकर्ता, आर . टी . आई . एक्टिविस्ट
- जिला न्यायालय अल्मोड़ा की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अल्मोड़ा पुलिस सतर्क, मिला अज्ञात स्रोत से पुनः धमकी भरा मेल
- छह वर्षो से सड़को की मांग कर रही रीठागाड़ी दगड़ियो संघर्ष समिति, पूर्व विधायक को सौंपा ज्ञापन
- स्ट्रीट फ़ूड खाने के बाद दो मासूम भाई-बहन की मौत
