• Mon. Mar 30th, 2026

    अधिवक्ता, बैडमिंटन खिलाड़ी प्रशांत जोशी का निधन, अल्मोड़ा वासियों ने जताया दुःख

    अधिवक्ता और बैडमिंटन खिलाड़ी प्रशांत जोशी का निधन हो गया है। वह 57 वर्ष के थे और पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे। दिल्ली के आईएलबीएस अस्पताल में आज उन्होंने अंतिम सांस ली।उनके निधन पर अधिवक्ताओ,खेल क्षेत्र से जुड़े लोगों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने दुख व्यक्त किया है।उनके निधन पर विधायक मनोज तिवारी,निवर्तमान पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी,बैडमिंटन कोच डीके सेन,उत्तरांचल बैडमिंटन एशोसिएशन के सचिव बीएस मनकोटी,राम अतवार,सुरेश कर्नाटक,जगमोहन फर्त्याल,एडवोकेट शेखर लखचौरा,उपपा के केंद्रीय अध्यक्ष पीसी तिवारी,बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन,चिराग सेन,ध्रुव रावत,स्मृति नगरकोटी,पूर्व पालिका सभासद हेम तिवारी,व्यापार मंडल के जिला महामंत्री भैरव गोस्वामी,डॉ संतोष बिष्ट आदि ने दुख जताया है।

    प्रशांत के निधन पर शोक जताया

    अल्मोड़ा उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी ने सामाजिक कार्यकर्ता, जाने माने खिलाड़ी, युवा अधिवक्ता प्रशांत जोशी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है।पार्टी ने अल्मोड़ा अर्बन को – ऑपरेटिव बैंक के पूर्व अध्यक्ष सामाजिक कार्यकर्ता श्री आनंद बगडवाल जी की पत्नी के आकस्मिक निधन पर भी गहरा शोक प्रकट किया है उपपा कार्यालय में प्रशांत जोशी के निधन पर हुई शोक सभा में पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष पीसी तिवारी ने कहा कि अल्मोड़ा के नागरिक समाज खासकर युवाओं में प्रशांत बहुत लोकप्रिय थे। अल्मोड़ा में बैडमिंटन खेल को इस ऊंचाई तक पहुंचाने में प्रशांत जैसे साथियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। तिवारी ने कहा कि प्रशांत उनके छोटे भाई जैसे ही रहे और उनके निधन पर अल्मोड़ा व उत्तराखंड में एक समझदार व्यक्तित्व को खो दिया है।
    शोक सभा में पार्टी की प्रत्याशी किरन आर्या, पार्टी के केंद्रीय महासचिव नरेश नौड़ियाल, भूपाल सिंह रावत, केंद्रीय सचिव एडवोकेट नारायण राम, एडवोकेट मनोज पंत, भावना पांडे, सक्षम पांडे, दर्शन बड़ौला नाम अल्मोड़ा अर्बन को – ऑपरेटिव बैंक के पूर्व सचिव की पत्नी के निधन पर भी गहरा शोक व्यक्त किया है और उनके परिजनों को इस आघात को सहने के लिए असीम शक्ति प्रदान करने की अपेक्षा की है।

    By swati tewari

    working in digital media since 5 year

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *