अल्मोड़ा: श्री शिरडी सांई बाबा कृपा धाम मंदिर में आयोजित हो रहा बसन्तोत्सव कार्यक्रम
बसन्त पंचमी के पावन पर्व एवं श्री शिरडी साईबाबा कृपाधाम के 28वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में सभी भक्तगण एवं श्रद्धालुजनों को श्री शिरडी साईकृपा धाम, अल्मोड़ा सादर आमंत्रित किया जा रहा हैं।
आज 12 फरवरी 2024 को प्रातः 7:30 बजे साईबाबा कृपाधाम के स्नान से वार्षिक उत्सव का प्रारम्भ हुआ। प्रातः 8:30 बजे आरती के साथ ही तीन दिवसीय कार्य के पंचाग कर्म प्रारम्भ हुआ।
साथ ही 13 फरवरी 2024 को बाबा की पालकी यात्रा दोपहर 12:00 से प्रारंभ होगी। बाबा की पालकी यात्रा माल रोड से शुरू होते हुए मुख्य बाजार से जाते हुए साईं बाबा मंदिर पहुंचेगी। इस बीच लगभग 25 मंदिरों में बाबा की पालकी यात्रा जाएगी व पूजा अर्चना होगी।
वही 14 फरवरी को प्रातः 7:30 सांई स्नान, पूजा अर्चना, अभिषेक और उसके बाद सुबह 10:30 बजे से विशाल भंडारे का आयोजन होगा। इस बीच दोपहर 1:00 बजे मेहमान कलाकार जो की वृंदावन से आए हैं भजन गायन का आयोजन करेंगे शाम 6:00 को भंडारे के समापन के साथ साथ महा आरती के साथ कार्यक्रम सम्पन्न होगा।
कार्यक्रम की जानकारी देते हुए मुरारी अग्रवाल, हरी कृष्ण खत्री, राघव पंत, भास्कर साह, मदन बिष्ट, हरीश कांडपाल, ललित कांडपाल, मदन बिष्ट शामिल रहें।
