X

चार सालों से रीठा गाड़ के इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य नहीं, कई शिक्षकों और कर्मचारियों की भी कमी


अल्मोड़ा -ब्लॉक भैंसियाछाना के रीठा गाड़ क्षेत्र का राजकीय इंटर कालेज नौगांव चार सालों प्रधानाचार्य रिक्त पद से संचालित है। इस इंटर कालेज में प्रधानाचार्य पद रिक्त के बाद कार्यलय में बाबू व चार अल्टी शिक्षक चतुर्थ श्रेणी पद रिक्त से इंटर कालेज व्यवस्था चरमरा गई।
रीठागाड़ क्षेत्र का सबसे पुराना इंटर कालेज है ये सन 1980में तत्कालीन यूपी शासन काल के पूर्व पर्वतीय बिकास मंत्री सोबन सिंह जीना व तत्कालीन यूपी शासन काल पूर्व विधायक गोबिंद सिंह बिष्ट जी के द्धारा इस इंटर कालेज की स्थापना की गई थी।
तीन चार साल पहले ये राजकीय इंटर कालेज में तीन सौ बच्चों की संख्या हुआ करती थी। प्रधानाचार्य पद रिक्त, कार्यलय में बाबू व चार एलटी शिक्षक व चतुर्थ क्षेणी के पद रिक्त के बाद अब कालेज में 230शिक्षार्थी रह गए।
अभिभावक संघ ऐसोसिएशन ने कालेज प्रधानाचार्य पद रिक्त व चार एलटी पद रिक्त कार्यलय में बाबू पद रिक्त व चतुर्थ क्षेणी पद के लिए लगातार निदेशक माध्यमिक शिक्षा देहरादून, अपर महानिदेशक शिक्षा कुमाऊं मंडल नैनीताल, मुख्य शिक्षा अधिकारी अल्मोड़ा को कई बार अवगत कराया लेकिन अभी तक कोई सुनवाई नहीं हुई।


प्रताप सिंह नेगी ने बताया रीठागाड़ क्षेत्र की गरीब व बिपयल परिवार की लड़कियां इंटर कालेज में पद रिक्त के कारण दसवीं के बाद बारहवीं करने के लिए बंचित हो रही है। नेगी शासन प्रशासन की अनदेखी पर आपत्ति जताते हुए जल्द से जल्द प्रधानाचार्य व अन्य रिक्त पदों की नियुक्ति की मांग की।

This post was published on 30/06/2025 3:01 AM

D S Sijwali: Work on Mass Media since 2002 ........
Related Post