फास्ट फूड की दुकान में अवैध रुप से शराब पिलाना और बेचना दुकानदार को पड़ा भारी, भतरौजखान पुलिस की चेकिंग में अवैध शराब के साथ हुई दुकानदार की गिरफ्तारी।
राम चन्द्र राजगुरु, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा जनपद में अवैध मादक पदार्थो की तस्करी/बिक्री पर पूर्ण अंकुश लगाने हेतु सभी थाना/चौकी प्रभारियों को नियमित रुप से चैंकिग अभियान चलाकर नशा तस्करों व होटल, ढाबों, रेस्टोरेण्टों व दुकानों में शराब पिलाने एवं बेचने वालों पर कड़ी कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया है।
सीओ रानीखेत तिलक राम वर्मा के पर्यवेक्षण व थानाध्यक्ष भतरौजखान श्री मदन मोहन जोशी के नेतृत्व में दिनांक 13.10.2023 को भतरौजखान पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थो की तस्करी/बिक्री की रोकथाम हेतु होटल/ढाबा/दुकान चेकिंग अभियान के दौरान बासोट बाजार, भतरौजखान में कुबेर सिंह को अपने फास्ट एण्ड फूड दुकान में अवैध रुप से शराब पिलाने व बेचने पर दुकान से 02 बोतल,12 पव्वे देशी शराब व शराब पिलाने में प्रयुक्त गिलास और खाली अद्धे/पव्वे बरामद कर अभियुक्त कुबेर सिंह को गिरफ्तार करते हुए थाना भतरौजखान में आबकारी अधिनियम के तहत एफआईआर पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गयी है।
कुबेर सिंह, उम्र- 40 वर्ष पुत्र चन्दन सिंह, निवासी ग्राम सौरे, पो0 बासोट, भतरौजखान, जिला अल्मोड़ा
1-उ0नि0 श्री गंगा राम गोला, प्रभारी चौकी भिकियासैंण
2 हे0कानि0 श्री महेन्द्र बिष्ट
2-हे0कानि0 श्री शादाब खान
3-कानि0 श्री सुरेश कोरंगा
जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...
शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......
रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....
Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व.....
Almora अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को…
Uttarakhand एकतरफा प्यार के चलते युवक ने खुद को मारी गोली.....