X

नितिश कुमार कराटे व दीपिका बिष्ट जूडो में अव्वल।

उत्तराखंड मार्शल आर्ट गेम्स कमेटी उपसचिव व नेशनल कराटे व मार्शल आर्ट एकेडमी अल्मोड़ा के कोच यशपाल भट्ट ने बताया है कि दिनांक 27 सितंबर से 30 सितंबर 2023 तक माननिय मुख्यमंत्री खिलाड़ी प्रोत्साहन कार्यक्रम/योजना के अन्तर्गत जनपद अल्मोड़ा के 14 वर्ष से 23 वर्ष तक का प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

जिसमें नेशनल कराटे व मार्शल आर्ट एकेडमी अल्मोड़ा के एक छात्र व एक छात्रा ने प्रतिभाग किया था। नितिश कुमार कराटे व दीपिका बिष्ट जूडो में प्रथम स्थान प्राप्त किया। उदीयमान खिलाड़ियों के जनपद स्तरीय फाइनल चयन ट्रायल्स में (अंडर 14-17)- नितिश कुमार (कराटे) व (अंडर 17-19)- दीपिका बिष्ट (जूडो) में चयन हुआ है।

राजकीय इंटर कालेज जसकोट से (अंडर 14-17)- पुष्कर जोशी व गौरव सिंह सांगा व (अंडर 17-19)- हिमानी आर्या का जूडो में चयनित हुई। उदीयमान खिलाड़ियों को 2000 रूपये प्रतिमाह छात्रवृत्ति व मा0 मुख्यमंत्री द्वारा 10,000 रूपये धनराशि प्रदान की जा रही है। इस उपलक्ष्य में नेशनल कराटे व मार्शल आर्ट एकेडमी अल्मोड़ा के कोच यशपाल भट्ट, नेशनल कराटे एकेडमी इंडिया के राष्ट्रीय महासचिव एवं एशियाई कोच सतीश जोशी, जूडो कोच आर0 के0 जोशी, एशियाई पदक विजेता खिलाड़ी प्रज्ञा जोशी, नेशनल खिलाड़ी नीलेश जोशी ने सभी छात्र व छात्राओं को शुभकामनाएं प्रदान की।

This post was published on 14/10/2023 7:41 AM

D S Sijwali: Work on Mass Media since 2002 ........
Related Post