थाना भतरौजखान ने अभियान चलाकर 25 लोगों के किये सत्यापन
एसएसपी अल्मोड़ा के निर्देशन में जनपद पुलिस चला रही हैं सत्यापन अभियान
देवेन्द्र पींचा, एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा समस्त थाना प्रभारियों को जनपद में वृहद सत्यापन अभियान चलाकर संदिग्धों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने के सख्त निर्देश दिये गये है। अपर पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा श्री हरबन्स सिंह व सीओ रानीखेत श्री विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष भतरौजखान श्री सुशील कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा लगातार थाना क्षेत्र में सत्यापन अभियान चलाकर लोगों को बिना पुलिस सत्यापन किरायेदार व मजूदर न रखने हेतु जागरुक किया जा रहा हैं।
जिस क्रम में आज दिनांक 15.05.2025 को थाना परिसर में थाना क्षेत्र में निवासरत कुल 25 किरायेदार/मजदूर लोगों के सत्यापन किये गये।
