• Sat. Mar 21st, 2026

    सेवानिवृत्त हो रहे पुलिस सहयोगी की भूमिका निभाने वाले होमगार्ड साथियों को मिली भावभीनी विदाई

    आज थानाध्यक्ष भतरौजखान श्री सुशील कुमार द्वारा थाने पर विभिन्न ड्यूटियों का कर्तव्यनिष्ठा के साथ निर्वहन करने वाले होमगार्ड 1-श्री मोहन सिंह रावत निवासी- सिनोडा भतरौजखान 2- श्री विशन राम निवासी- नैनी शेरा भतरौजखान के सेवानिवृत होने के अवसर पर थाना परिसर में पुलिस बल व होमगार्ड जवानों की उपस्थिति में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। होमगार्ड साथियों द्वारा अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा, मेहनत, लगन व ईमानदारी से किये गये कार्यो की सराहना की गयी। इसके उपरान्त उनको फूल माला पहनाकर, शाँल ओढ़ाकर, प्रशस्ति पत्र व उपहार भेंट कर सम्मानित किया गया।

    By swati tewari

    working in digital media since 5 year

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *