अल्मोड़ा: नन्दादेवी परिसर से भाजपा नगर मंडल ने शुरू किया विशेष स्वच्छता अभियान
देश के लोकप्रिय, यशस्वी, जननायक , प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर पुरे भारत वर्ष में 14 जनवरी से 21 जनवरी तक सभी बड़े मन्दिरो में स्वच्छता पखवाड़ा दिवस मनाया जा रहा है।
22 जनवरी को अयोध्या में प्रधानमंत्री मोदी द्वारा राम मंदिर का उद्घाटन व प्राण , प्रतिष्ठा का कार्यक्रम होना है इसी कार्यक्रम के तहत आज 11 बजे से भारतीय जनता पार्टी,अल्मोड़ा नगर मंडल के द्वारा विशेष स्वच्छता अभियान का नन्दादेवी परिसर से शुभारंभ किया गया।
जिसमें कार्यक्रम के प्रदेश संयोजक व प्रदेश उपाध्यक्ष पूर्व विधायक माननीय कैलाश शर्मा के द्वारा किया गया , भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों द्वारा नन्दा देवी मंदिर परिसर में चारों तरफ साफ सफाई व सीवर, चोक हुए नालों के चैम्बर खोलकर गन्दगी साफ की ,ओर पुरे मन्दिर परिसर में झाड़ू लगाता गया,आज के स्वछता अभियान में नगर पालिका परिषद अल्मोड़ा के प्रयावरण निरीक्षक,प्रवेक्षक,, प्रर्यावरण मित्रों का भी सहयोग, व योगदान रहा, सभी ने मिल जुल कर सफाई अभियान कि शुरुआत की।
आज के स्वछता कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष कैलाश शर्मा, जिला उपाध्यक्ष कैलाश गूरुरानी, जिला सह मिडिया प्रभारी जगत तिवारी, नगर अध्यक्ष अमित शाह मोनू, नगर महामंत्री मनोज जोशी, महामंत्री अर्जुन बिष्ट, नगर उपाध्यक्ष सौरभ बर्मा,सह संयोजक आशीष गुरु रानी, दिनेश मठपाल,नगर मंत्री रमेश मेर , नगर मिडिया प्रभारी अशाक गोस्वामी,नगर अध्यक्ष चन्दन बहुगुणा,नमन गुरु रानी,पारस काण्डपाल, प्रकाश बिष्ट,हिमाल शर्मा, सुनील जोशी, मोहित बिष्ट, नगर पालिका के सफाई निरीक्षक,लक्ष्मण सिंह, पर्यावरण प्रवेक्षक राजेंद्र कुमार, पर्यावरण मित्र शक्ति,शनि, भुपेंद्र सोनु , लक्की आदि को ई लोगो ने योगदान दिया।

