अल्मोड़ा न्यूज। अल्मोड़ा आज सुबह पिथौरागढ़ सड़क मार्ग में एक दुखद घटना घटित हो गयी । इस दुर्घटना में डीडीहाट के रहने वाले चालक की तुरंत मौके पर ही मौत हो गई।ओखलगाड मोड़ के पास हुआ हादसा ।अभी घायलों का उपचार निकटतम सवास्थ केंद्र पर जरी है।
हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही पिकअप संख्या यूके 04CA/4024 सुबह तडके करीब 6.10 पर संतुलन खो कर गहरी खाई में जा गिरी। स्थानीय लोगों व थाना पुलिस की मदद से घायल वाहन चालक हरीश सिंह पाल/पुत्र तेज सिंह निवासी ग्राम बगड़िहाट पोस्ट तितरी तहसील डीडीहाट अस्कोट, हेल्पर अशोक कुमार निवासी को 108 की मदद से से सीएचसी धौलादेवी में लाया गया। यहां पर इलाज के दौरान ड्राइवर की मौत हो गई।
