Almora: मकान के पीछे एक शव मिलने से मचा हड़कंप
अल्मोड़ा में आज शनिवार की शाम को लिंक रोड तल्ला थप्लिया होंडा शोरूम से 100 मीटर नीचे एक मकान के पीछे एक शव मिलने के हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार शाम के समय यहां शव पर बच्चों की नजर पड़ी। जिसके बाद उन्होंने आसपास स्थानीय लोगों को इसकी सूचना दी। मौके पर पंहुच कर लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। यहां संदिग्ध हालातों में एक आदमी का शव मिला। मौके पर एसएसपी देवेन्द्र पींचा व पुलिस टीम पंहुची। जांच पड़ताल में शव की शिनाख्त की गई। जिसमे मृतक का नाम अनिल रावत बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक बताया जा रहा हैं कि मृतक पुलिस का एक सिपाही हैं। जो हाल ही में उधम सिंह नगर से अल्मोड़ा पंहुचा था। शव को अस्पताल ले जाया गया है। पुलिस जांच कर रही है। मृतक के परिजनों को भी सूचना दे दी गई है।
भूस्खलन प्रभावित सड़कों के उपचार और मरम्मत के लिए 461 करोड़ की स्वीकृति...
जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...
शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......
रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....
Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व.....
Almora अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को…