X

जंगल में नव विवाहिता का शव मिलने से मचा हड़कंप

जंगल में नव विवाहिता का शव मिलने से मचा हड़कंप

यहां जंगल में नव विवाहिता का शव मिलने से हड़कंप मच गया।  बताया जा रहा है कि विवाहिता का छः महीने पहले ही विवाह हुआ था। युवती के परिजनों ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी जिसके बाद उसका शव रविवार को बरामद हुआ है।

जानें पूरा मामला

प्राप्त जानकारी के अनुसार मौलेखाल स्याल्दे के कैलानी में स्थित सोलर प्लांट से लगे जंगल में एक शव मिलने से हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार मृतका की पहचान स्याल्दे ब्लॉक के देघाट से लगे जैखाल के तोक गहटदुआ निवासी पूजा (23) पुत्री बालम सिंह के रूप में हुई है। जिसका विवाह करीब 6 महीने पहले हरीश किरौला निवासी बुराड़ी दिल्ली के साथ हुआ था।

मायके आई हुई थी युवती

युवती इन दिनों  दिनों मायके आई हुई थी। बताया कि जन्माष्टमी के दिन महिला शिवालय में जल चढ़ाने के लिए कफलटाना गई , लेकिन नहीं लौटी। परिजनों ने पूजा की गुमशुदगी की रिपोर्ट देघाट थाने में लिखवाई थी। जिसके बाद से पुलिस उसकी तलाश कर रही थी।

मामले की जांच कर रही पुलिस

वहीं रविवार की देर शाम कैलानी में लगे सोलर प्लांट के कर्मचारियों ने शव देखा और पुलिस को जानकारी दी। सूचना मिलने के बाद एसआई गणेश राणा और तहसीलदार दीवान गिरि मौके पर पहुंचे। नवविवाहिता की मृत्यु कैसे हुई। इसकी जांच की जा रहीं हैं।

This post was published on 02/09/2024 9:32 AM

swati tewari: working in digital media since 5 year
Related Post