X

Almora breaking दो भाइयों पर धारदार चाकू से हमला करने वाले तीन गिरफ्तार

अल्मोड से बड़ी खबर सामने आ रही है पुलिस ने दो भाइयों पर धारदार चाकू से हमला करने वाले तीन आरोपियों गिरफ्तार कर लिया। सीमा जोशी ने कोतवाली अल्मोड़ा में शिकायत दर्ज कराई कि उनके पति दीपक चन्द्र जोशी और जेठ जगदीश चन्द्र जोशी पर विकास पवार, ध्रुव पवार, आशुतोष पवार और आशु पवार ने गाली- गलौच करते हुए चाकू से हमला किया, जिससे दोनों को चोटें आई हैं। मामले की गंभीरता देखते हुए कोतवाली अल्मोड़ा में विभिन्न धाराओं 91/2025,115(2)/118/109/351(2)/352 बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। आप को बता दे की कल रात लगभग 8.30 मिनट में दो लोगों का फड़ लगाने को लेकर विवाद हो गया । जो की खूनी रंग में बदल गया । मामले की गंभीरता देखते हुए एसएसपी देवेंद्र पींचा ने घटना के जांच के आदेश दिए।अल्मोड़ा कोतवाली पुलिस ने कार्यवाही करते हुए मुकदमा दर्ज किया और एक घंटे के भीतर आरोपियों – विकास पवार (42 वर्ष), ध्रुव पवार (18 वर्ष) और आशुतोष पवार (40 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया गया।

 

एसएसपी अल्मोड़ा देवेंद्र पींचा ने कहा कि इस प्रकार के कृत्य करने वालों को कतई बख्शा नहीं जायेगा। ऐसे आपराधिक तत्वों के विरुद्ध कड़ी से कड़ी कार्यवाही की जायेगी। इसे पहले भी अभियुक्त आशुतोष पवार का आपराधिक इतिहास- रहा है जिसमें पहले भी मुकदमे दर्ज हो चुके हे

 

मामला 64/2024: धारा 323/504/506

 

मामला 65/2024: धारा 147/323/325

 

मामला 66/2024: धारा 427/504/506

 

मामला 67/2024: धारा 323/504/506


———————-

 

अल्मोड़ा। मुख्यालय के बाटा चौक पर बुक सेलर की दुकान के संचालक पर देर शाम अज्ञात हमलावरों ने चाकू से हमला कर दिया। इस हमले में व्यापारी बुरी तरह घायल हो गया। अन्य व्यापारी उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। जहां काफी देर तक हंगामा चलता रहा। व्यापारी ने पड़ोसी युवक पर ही चाकू से हमला का आरोप लगाया है।

बीते सोमवार देर शाम बाटा चौक निवासी बुक सेलर संचालक दीप चंद्र जोशी का एक पड़ोसी युवक से दुकान के सामने फड़ लगाने को लेकर विवाद हुआ। विवाद कुछ ही देर में देखते ही देखते हाथपाई में बदल गया। इस बीच आरोप है कि पड़ोसी युवक ने व्यापारी दीप चंद्र जोशी पर चाकू से हमला कर दिया। आरोप है कि बीच बचाव में आए व्यापारी के भाई जगदीश चंद्र जोशी पर आरोपितों ने हमला कर दिया। इस घटना में व्यापारी दीप चंद्र जोशी और उनके भाई जगदीश चंद्र जोशी बुरी तरह घायल हो गए। अन्य लोगों ने किसी तरह हमलावरों से दोनों व्यापारियों की जान बचाई और उन्हें जिला अस्पताल लेकर गए। जहां दीप चंद्र जोशी के बाजू और पीठ पर पांच से अधिक टांके लगे,जबकि व्यापारी जगदीश चंद्र जोशी बुरी तरह घायल हुए है। इधर, देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल ने उक्त घटना की निंदा की हैं। संगठन के जिला अध्यक्ष मनोज सिंह पवार, नगर अध्यक्ष संजय साह ‘रिक्खू’ व समस्त पदाधिकारियों ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से व्यापारी भाइयों पर हुए जानलेवा हमले की घटना की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए दोषियों पर सख़्त से सख़्त क़ानूनी कार्रवाई करने की माँग की है।

दोनों घायलों का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। मौके पर सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।

This post was published on 14/10/2025 10:18 AM

D S Sijwali: Work on Mass Media since 2002 ........
Related Post