दुखद : बड़ा हादसा, सवारियों से भरी बस दुर्घटनाग्रस्त, 20 की मौत

अल्मोड़ा : बड़ा हादसा, सवारियों से भरी बस दुर्घटनाग्रस्त, 20 की मौत

उत्तराखंड के अल्मोड़ा में बड़ा सड़क हादसा हुआ है. यहां एक बस सल्ट तहसील के मारचूला स्थित कूपी गांव के पास अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई. हादसे में 20 लोगों की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि बस में 40 से ज्यादा यात्री सवार थे. बस गढ़वाल मोटर ऑनर्स यूनियन लिमिटेड की बताई जा रही है. वहीं सीएम पुष्कर सिंह धामी ने हादसे पर दुख व्यक्त किया है. वहीं सीएम धामी ने हादसे में गंभीर घायलों को एयरलिफ्ट करने के भी निर्देश दिए हैं. गौर हो कि उत्तराखंड में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं. लगातार सड़क हादसों में लोग जान गंवा रहे हैं. वहीं ताजा हादसा अल्मोड़ा जिले के सल्ट के मारचूला स्थित कूपी गांव के पास से सामने आई है. जहां गढ़वाल मोटर ऑनर्स यूनियन लिमिटेड की एक बस अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई. एसडीएम सल्ट संजय कुमार ने हादसे में पांच लोगों के मौत की पुष्टि की है. वहीं हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के लोग और पुलिस मौके पर पहुंचे और राहत बचाव कार्य में जुटे हुए हैं.

वहीं घायलों को खाई से रेस्क्यू किया जा रहा है. अल्मोड़ा जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी विनीत पाल ने का कहना है कि मौत का आंकड़ा बढ़ सकता है.बस यात्रियों को गोलीखाल से वापस रामनगर लेकर जा रही थी. करीब सुबह 8.30 बजे कूपी क्षेत्र के पास बस गहरी खाई में जा गिरी. बता दें कि बीते दिनों दीपावली का पर्व था, इसलिए कई प्रवासी दीपावली मनाने अपने पैतृक गांव पहुंचे थे.पर्व मनाने के बाद जिनके लौटने का सिलसिला जारी हो गया है. इसलिए इन दिनों पहाड़ों में टैक्सी और बसों में सवारियां खचाखच भरी रहती हैं।

…………..

बस दुर्घटना से 20 की मौत

पुलिस कंट्रोल अल्मोड़ा द्वारा अवगत कराया गया है कि तहसील सल्ट अन्तर्गत कुपि मोटर मार्ग मे 01 बस गिरने की सूचना है। मौके को थाना सल्ट/फायर स्टेशन रानीखेत/तहसीलदार सल्ट/राजस्व उप निरीक्षक देवयल रवाना हो गए एवं एसडीआरएफ़ भी मौक़े के लिए रवाना है विस्तृत सूचना प्रथक से प्रेषित की जाएगी

जानकारी अनुसार बस में लगभग 30 से 40 लोग थे। जिसमें 20 की मृत्यु हो गयी।

D S Sijwali

Work on Mass Media since 2002 ........

Recent Posts

भूस्खलन प्रभावित सड़कों के उपचार और मरम्मत के लिए 461 करोड़ की स्वीकृति

भूस्खलन प्रभावित सड़कों के उपचार और मरम्मत के लिए 461 करोड़ की स्वीकृति...

19 minutes ago

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...

14 hours ago

शिक्षा संकाय में ‘युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति’ विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन

शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......

15 hours ago

Almora रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज

रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....

18 hours ago

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व.....

23 hours ago

अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को सौंपा ज्ञापन

Almora अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को…

2 days ago