X

पिथौरागढ़ में बड़ा हादसा, सवारियों से भरी जीप खाई में गिरी, 8 लोगों की मौत, 3 घायल

थल पिथौरागढ़ सड़क पर सवारियों से भरी मैक्स जीप नदी में गिरी 8 लोगो की मौके पर ही मौत, 3 घायल

पिथौरागढ़:जिले में बड़ा हादसा हुआ। जहां सवारियों से भरा वाहन (मैक्स) नदी में जा गिरा है। हादसे में 8 लोगों की मौत की सूचना है। जबकि 3 लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। जानकारी के मुताबिक, वाहन मुवानी से बोकटा जा रहा था, जो कि मुवानी क्षेत्र के भंडारी गांव के पास दुर्घटना का शिकार हो गया। घटना मंगलवार दोपहर बाद की है। हादसे के दौरान वाहन सड़क से करीब 100 फीट नीचे नदी में जा गिरा। हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई। सभी मृतक बोकटा क्षेत्र के निवासी हैं. मृतक में एक स्कूली बच्ची भी शामिल है. 3 घायलों का उपचार पीएचसी मुवानी में चल रहा है। थल पुलिस और स्थानीय प्रशासन मौके पर मौजूद है।

मुख्यमंत्री ने शोक जताते हुए कहा “जनपद पिथौरागढ़ के मुवानी क्षेत्र में वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने का अत्यंत दु:खद समाचार प्राप्त हुआ।ईश्वर से प्रार्थना है कि दुर्घटना में दिवंगत हुए लोगों की आत्मा को श्रीचरणों में स्थान एवं शोक संतप्त परिजनों को यह असीम कष्ट सहन करने की शक्ति प्रदान करें। जिला प्रशासन को घायलों के उचित उपचार हेतु निर्देश दिए हैं, सभी के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना करता हूं।”

This post was published on 15/07/2025 2:31 PM

D S Sijwali: Work on Mass Media since 2002 ........
Related Post