X

मुख्य विकास अधिकारी का आकांक्षी ब्लॉक कार्यक्रम पर विशेष ध्यान

मुख्य विकास अधिकारी के नेतृत्व में जनपद अल्मोड़ा में महिलाओं के सशक्तिकरण और समृद्धि को बढ़ावा देने के लिए ‘आकांक्षी ब्लॉक कार्यक्रम’ पर विशेष ध्यान केंद्रित किया जा रहा है। इस कार्यक्रम के अंतर्गत, ‘आकांक्षी विकास खंड’, स्याल्दे में, एन आर एल एम के तहत स्वयं सहायता समूह की स्थापना की जा रही है। इसके साथ ही, महिलाओं को उद्यमिता का महत्व समझाने एवं नेतृत्व की भावना जगाने के लिए विशेष प्रयास किए जा रहे हैं।

विशेष ध्यान विकास खंड में स्वास्थ्य के मामले पर दिया जा रहा है, विशेष रूप से गर्भवती महिलाओं की सुरक्षा पर। इसके अलावा, गर्भवती महिलाओं, धात्री महिलाओं, और बच्चों के पोषण को भी विशेष ध्यान में रखा जा रहा है। कृषि कार्यों और कृषि से संबंधित योजनाओं को भी आम जनमानस तक पहुंचाने के लिए विशेष महत्व दिया जा रहा है।

इसके साथ ही, शिक्षा के क्षेत्र में भी अधिक जोर दिया जा रहा है, ताकि हमारी युवा पीढ़ी अपने सपनों को पूरा करने के लिए अधिक सक्षम हों। सभी विकास योजनाओं को आम जनमानस तक पहुंचाने के लिए भी पूरा ध्यान रखा जा रहा है।

This post was published on 05/05/2024 2:11 PM

swati tewari: working in digital media since 5 year
Related Post