नगदी व अन्य सामान चोरी करने वाले 01 अभियुक्त को किया गिरफ्तार
7 अप्रैल 2023 को मासी, चौखुटिया निवासी दयासागर ने थाना चौखुटिया में तहरीर दी थी कि उनके घर से अनुपस्थिति के दौरान किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा रात्रि के समय घर के गेट व दरवाजे का ताला तोड़कर लगभग 45,000 रुपए व अन्य सामान की चोरी की गई हैं। जिस पर थाना चौखुटिया में अज्ञात अभियुक्त के विरुद्ध तत्काल एफआईआर पंजीकृत की गयी।
चौखुटिया पुलिस द्वारा घटना के अनावरण व संलिप्त अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु लगातार प्रयास किये जा रहे थे।
राम चन्द्र राजगुरु, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा सीओ रानीखेत व थानाध्यक्ष चौखुटिया को चोरी की घटना का शीघ्र अनावरण व अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया था।
सीओ रानीखेत तिलक राम वर्मा के उचित पर्यवेक्षण व थानाध्यक्ष चौखुटिया अवनीश कुमार के नेतृत्व में चौखुटिया पुलिस द्वारा चोरी के अनावरण व घटना में संलिप्त अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु ठोस सुरागरसी-पतारसी व सूचना संकलन कर सर्विलांस सेल की सहायता से अथक प्रयासों के उपरांत दिनांक 21 जून 2023 को चोरी की घटना को अंजाम देने वाले अभियुक्त भुवन जोशी उर्फ राजू को भटकोट चौखुटिया से गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी के 1500 रुपए व चोरी की घटना में प्रयुक्त हेक्शा ब्लेड व पेचकस बरामद करते हुए पंजीकृत अभियोग में आवश्यक कार्यवाही की गई। चोरी की राशि के संबंध में पूछताछ करने पर अभियुक्त ने बताया कि शेष राशि उसने खर्च कर दी है।
गिरफ्तार अभियुक्त भुवन जोशी उर्फ राजू जिसकी उम्र-22 वर्ष है ग्राम धुधलिया महर ,थाना चौखुटिया जिला अल्मोड़ा का रहने वाला है।
पुलिस टीम
.उ0नि0 बृजमोहन भट्ट, प्रभारी चौकी मासी
भूस्खलन प्रभावित सड़कों के उपचार और मरम्मत के लिए 461 करोड़ की स्वीकृति...
जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...
शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......
रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....
Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व.....
Almora अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को…