• Sat. Apr 4th, 2026

    अल्मोड़ा: लोअर पीसीएस परीक्षा में चीनाखान के वैभव टॉप रैंक पर

    अल्मोड़ा जिले के चीनाखान निवासी वैभव जोशी ने उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की अवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा में पहला स्थान हासिल किया है। वर्तमान में वह हल्द्वानी कठघरिया निवासी है।

    चीनाखान निवासी राजेंद्र जोशी और ऊषा जोशी के पुत्र वैभव जोशी ने उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की अवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा में पहला स्थान पाकर गौरवान्वित किया है। उनकी ये सफलता के बाद उनके घर में बाधाईयों का तांता लगा हुआ है।

    बता दें कि वैभव की स्कूली शिक्षा विवेकानंद स्कूल अल्मोड़ा से हुई। इसके बाद उन्होंने हाईस्कूल और 12वीं की परीक्षा कानपुर से पास की। फिर देहरादून से बीटैक किया। वर्ष 2014-15 में यूपीएससी की तैयारी के साथ उन्होंने कोचिंग कक्षा भी शुरू की। इस परीक्षा का नोटिफिकेशन 2021 में आया था और पिछले साल अगस्त में मेन परीक्षा हुई। हाल में दिसंबर- जनवरी में साक्षात्कार हुआ। उनके 450 में से 280 नंबर आए। उन्होंने बताया कि वह पीसीएस परीक्षा के परिणाम का भी इंतजार कर रहे हैं। उन्होंने यह परीक्षा दूसरे प्रयास में पास की है।

    वहीं बिंदुखत्ता के पत्रकार जीवन जोशी की बेटी करिश्मा जोशी ने लोअर पीसीएस की परीक्षा उत्तीर्ण कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। करिश्मा का चयन नायब तहसीलदार पद पर हुआ है। वहीं, लाखनमंडी खौला बाजार निवासी जगदीश परगाई पुत्र केशव परगाई का लोअर पीसीएस परीक्षा में विपणन निरीक्षक के पद पर चयन हुआ है।

    By swati tewari

    working in digital media since 5 year

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *