• Thu. Mar 19th, 2026

    अल्मोड़ा: फिर चार मकान मालिकों का किरायदारों का सत्यापन न कराने पर कटा पचीस हजार का चालान

    अल्मोड़ा पुलिस का सत्यापन अभियान जारी,
    बिना सत्यापन किराये पर रखने वाले मकान मालिकों पर ताबड़तोड़ कार्यवाही

    चौखुटिया पुलिस ने बिना सत्यापन किरायेदार रखने पर 04 मकान मालिकों पर की 25,000 रु0 की चालानी कार्यवाही

    रामचन्द्र राजगुरु, एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा जनपद में आपराधिक गतिविधियों की रोकथाम हेतु समस्त थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत वृहद स्तर पर सत्यापन अभियान चलाकर बाहरी व्यक्तियों/किरायेदारों, मजदूरों, फड़ फेरी व रेड़ी, ठेला लगाने वाले व्यक्तियों का शत-प्रतिशत सत्यापन कराने के सख्त निर्देश दिये गये है।
    मंगलवार 11 जुलाई को थानाध्यक्ष चौखुटिया अवनीश कुमार के नेतृत्व में चौखुटिया पुलिस ने थाना क्षेत्र में वृहद सत्यापन अभियान चलाया, 4 मकान मालिकों द्वारा बिना पुलिस सत्यापन किरायेदार रखे पाये जाने पर उनके विरुद्ध 25,000 रु की चालानी कार्यवाही की गई।

    पुलिस ने बताया कि 03 के विरुद्ध मौके पर 15,000 रु0 का चालान व 01 मकान मालिक के विरुद 10,000 रु0 की कोर्ट चालानी कार्यवाही की गई।
    अल्मोड़ा पुलिस ने बताया कि उनके द्वारा जागरुकता अभियान चलाकर लोगों को किरायेदार सत्यापन के प्रति जागरुक करते हुए, अपने किरायेदारों का अनिवार्य रुप से पुलिस सत्यापन कराने, अन्यथा विधिक कार्यवाही की हिदायत दी गयी।
    फिलहाल अभियान जारी है।

    By swati tewari

    working in digital media since 5 year

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *