• Fri. Mar 27th, 2026

    अल्मोड़ा: मुख्यमंत्री धामी ने लगभग बीस हजार लाख रुपए की योजनाओं का किया शिलान्यास

    दीदी भुली हाथ लगाल, उत्तराखंडक हौल अमृत काल महोत्सव में किया प्रतिभाग

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज अल्मोड़ा के हवालबाग में आयोजित आजीविका महोत्सव (दीदी भुली हाथ लगाल, उत्तराखंडक हौल अमृत काल) में प्रतिभाग किया।
    इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कुल 20213.60 लाख रू0 की योजनाओं का लोकार्पणएवं शिलान्यास किया। जिनमें 11702.67 लाख रू0 की योजनाओं का लोकार्पण एवं 8510.93 लाख रू0 की शिलान्यास है।
    कार्यक्रम के प्रारंभ में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं अन्य अतिथियों द्वारा द्वीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देवी शक्ति के स्वरूप 10 कन्याओं का पूजन किया तथा आशीर्वाद प्राप्त कर प्रदेश की सुख समृद्धि की कामना की।

    मातृशक्ति को समर्पित है सरकार- सीएम धामी

    कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम धामी ने कहा कि हमारी सरकार मातृशक्ति के उत्थान को समर्पित सरकार है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में सरकार लगातार महिलाओं के कल्याण हेतु विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर रही है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में यूसीसी (समान नागरिक संहिता) को पारित कर जनता से किया वादा उन्होंने पूरा कर दिया है। उन्होंने समान नागरिक संहिता को देश एवं महिलाओं के विकास में मील का पत्थर कहा। उन्होंने कहा कि समान नागरिक संहिता किसी जाति, धर्म समुदाय के लिए न होकर पूरे राज्यवासियों के हितों के लिए है।


    कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि गोल्जू भगवान की पावन धरती अल्मोड़ा में आकर वें स्वयं को अभिभूत महसूस कर रहे हैं। इतने बड़े जन सैलाब के द्वारा अल्मोड़ा से किए गए स्वागत के लिए उन्होंने अल्मोड़ा वासियों का अभिनंदन किया एवं धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि यह जनसैलाब हमारे संकल्प में ऊर्जा भरने का काम करता है। उन्होंने कहा कि चंद राजाओं की भूमि सांस्कृतिक विशेषताओं को संजोए हुए हैं। उन्होंने कहा कि यहां आर्गेनिक कृषि,दुग्ध विकास, एपन की अपनी अलग पहचान है। उन्होंने कहा कि इन विशेषताओं को गति देकर अल्मोड़ा में विकास का नया आयाम शुरू होगा। उन्होंने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सबका विकास सबका साथ सबका विकास एवं सबका विश्वास के मंत्र पर हमारी सरकार अग्रसर है। कहा कि डबल इंजन की सरकार प्रदेश में विकास की गंगा बहाने का कार्य कर रही है। मैदान से लेकर पहाड़ तक विकास की गाड़ी चल पड़ी है।

    इस देव भूमि की आबोहवा खराब नहीं होने देंगे


    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने यह भी कहा कि उत्तराखंड देवभूमि प्रदेश है। यहां हमेशा से सुख शांति से लोग जीवन यापन करते हैं। उन्होंने कहा कि इस देव भूमि की आबोहवा खराब नहीं होने देंगे। उन्होंने कहा कि जो भी देव भूमि की छवि खराब करने का प्रयास करेगा उसके साथ सख्ती से निपटा जाएगा। उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने की लगातार कार्रवाई गतिमान है तथा यह इसी प्रकार चलती रहेगी। उन्होंने कहा कि जो भी सरकारी कार्य में बढ़ा डालेगा उसके साथ सख्ती से निपटा जाएगा।
    इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को चेक वितरित कर उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि इस धनराशि से महिलाओं की आर्थिकी में वृद्धि होगी एवं रोजगार सृजन करने में भी मददगार होंगी। इस दौरान मुख्यमंत्री ने उद्यमशीलता को बढ़ावा देने हेतु 111 करोड़ रुपए के ऋण चेक महिलाओं को वितरित किए।

    इस दौरान सांसद अजय टम्टा ने कहा कि सीएम पुष्कर सिंह धामी के दौर में नई नई उपलब्धियां प्रदेश हासिल कर रहा है। समान नागरिक संहिता को लागू करने पर उन्होंने पूरे संसदीय क्षेत्र की तरफ से मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया तथा प्रदेशवासियों को बधाई दी।
    इस दौरान जिलाध्यक्ष भाजपा अल्मोड़ा रमेश बहुगुणा, रानीखेत लीला बिष्ट, विधायक जागेश्वर मोहन सिंह मेहरा, सल्ट महेश जीना, कपकोट सुरेश गड़िया, पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान, राज्यांत्री शिव सिंह बिष्ट, महिला आयोग उत्तराखंड की उपाध्यक्ष ज्योति शाह मिश्रा, अनिल शाही समेत अन्य पदाधिकारी।
    जिलाधिकारी विनीत तोमर, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देवेंद्र पींचा, मुख्य विकास अधिकारी आकांक्षा कोंडे, अपर जिलाधिकारी सीएस मर्तोलिया, उपजिलाधिकारी सदर जयवर्धन सिंह, द्वाराहाट सुनील राज समेत अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
    कार्यक्रम का संचालन विभु कृष्ण ने किया।

    By swati tewari

    working in digital media since 5 year

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *