घर में निकला कोबरा प्रजाति का सांप,भाजपा नगर अध्यक्ष ने वन विभाग के साथ किया रेस्क्यू
घर में निकला कोबरा प्रजाति का सांप,भाजपा नगर अध्यक्ष ने वन विभाग के साथ किया रेस्क्यू
अल्मोड़ा-आज राजपुर जोशी खोला नियर धूणी मंदिर के पास जसवंत पवार के मकान के बाथरूम में एक कोबरा प्रजाति का सांप बाथरूम के दीवार की चौखट के अंदर घुस गया। जिसकी सूचना उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के नगर अध्यक्ष निवर्तमान सभासद लक्ष्मेश्वर अमित साह मोनू को दी।इसके पश्चात अमित साह मोनू ने रेंजर मोहन राम को अवगत कराया और तत्काल से रेंजर मोहन राम ने वन विभाग के कर्मचारियों को भेजा।इसके बाद तुरंत अमित साह मोनू,सामाजिक कार्यकर्ता अभिषेक जोशी, राहुल मनराल,नीरज नेगी मौके पर पहुंचे एवं सांप का सफल रेस्क्यू कर उसे पकड़ लिया। इसके पश्चात वहां पर निवर्तमान सभासद सचिन आर्य,जसवंत पवार, अनुप भारती,फूलचंद महर, किशन कुमार,दीपक वाल्मीकि,कपिल पवार आदि ने भाजपा नगर अध्यक्ष की सराहना करते हुए कहा कि अमित साह लगातार जन सामान्य की मदद को अग्रणी रहते हैं।
वन विभाग व सभासद अमित शाह मोनू ने किया रेस्क्यू आज अल्मोड़ा एस.एस.जे केंपस अल्मोड़ा में योग डिपार्टमेंट में एक विशालकाय करीब 9 फीट का कोबरा प्रजाति का सांप डिपार्टमेंट के अंदर घुस गया। जिससे वहां बच्चों में और डिपार्मेंट स्टाफ में खलबली मच गई इस विषय में कंप्यूटर साइंस…
अल्मोड़ा-आज रानीधारा में पूर्व सभासद पुष्पा तिवारी के घर के समीप प्रकाश तिवारी की छत पर एक कोबरा प्रजाति का सांप निकल आया जो लगभग 9 फीट का था।जिसकी सूचना उन्होंने लक्ष्मेश्वर वार्ड के सभासद अमित साह मोनू को दी।अमित साह मोनू द्वारा वन क्षेत्राधिकारी मोहन राम से संपर्क किया…
Almora घर में घुसा सांप,पार्षद अमित साह मोनू ने वन विभाग के कर्मचारियों के साथ किया रेस्क्यू अल्मोड़ा-अल्मोड़ा वार्ड पनिउडियार में नवीन चंद्र तिवारी के भवन में रसैल वाइपर प्रजाति का सांप आ गया। भवन स्वामी द्वारा इसकी सूचना पार्षद अमित साह को दी गयी जिससे बाद पार्षद अमित साह…