बारिश से मकान और गोशाला को हुआ नुकसान,तत्काल घुरसों पहुंच पूर्व दर्जा मंत्री ने की सक्षम अधिकारियों से वार्ता


अल्मोड़ा-घुरसों ग्रामसभा में विगत दिनों की बारिश से दो मकानों को हुए नुकसान की सूचना पर आज तड़के पूर्व दर्जा मंत्री बिट्टू कर्नाटक अपने साथियों के साथ अल्मोड़ा विधानसभा से सटी घुरसों ग्रामसभा पहुंचे एवं नुकसान का जायजा लिया।वर्षा से खीमराम का मकान क्षतिग्रस्त हुआ है और दिनेश कुमार का मकान लगभग क्षतिग्रस्त होने के कगार पर है।

हर सम्भव मदद का आश्वासन दिया

कर्नाटक ने मौके पर जाकर दोनों व्यक्तियों के परिवारों से मिलकर उन्हें हर सम्भव मदद का आश्वासन दिया तथा सक्षम अधिकारियों से वार्ता कर वर्षा वृष्टि से पीड़ित दोनों परिवारों की सहायता करने की मांग की।इसके साथ ही काफी बदतर स्थिति में जीर्ण शीर्ण हो चुके आंगनवाड़ी केन्द्र को व्यवस्थित करने के लिए भी मुख्य शिक्षा अधिकारी एवं सक्षम अधिकारियों से वार्ता की।इस अवसर पर कर्नाटक ने गहरा रोष व्यक्त करते हुए कहा कि उत्तराखंड बनने के 22 वर्ष बाद भी आज घुरसों ग्रामसभा की हालत काफी दयनीय है।विकास के नाम पर वहां टूटे रास्ते, क्षतिग्रस्त आंगनबाड़ी केन्द्र के अलावा कुछ भी नहीं है।

उन्होंने भाजपा सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि भाजपा सरकार में सांसदों के द्वारा जो गांवों को गोद लेने का ढिंढोरा पीटा गया था उस ढिंढोरे में क्या किसी भी सांसद ने घुरसों ग्रामसभा को गोद लेना उचित नहीं समझा?

शासन से करेंगें आवश्यक पत्राचार

उन्होंने कहा कि ऐसी स्थिति में हम पलायन रोकने की कल्पना भी नहीं कर सकते। कर्नाटक ने कहा कि घुरसों ग्रामसभा की स्थिति सुधारने के लिए वे शासन से आवश्यक पत्राचार करेंगे तथा हरसंभव प्रयास करेंगे की घुरसों के ग्रामवासियों को समुचित मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध हो सकें। इस अवसर पर उनके साथ ग्राम प्रधान प्रतिनिधि जगदीश राम,प्रेम आर्या,देवेन्द्र प्रसाद,सुरेंद्र कुमार,अरुण कुमार,खीम राम ,रोहित शैली प्रदेश महामंत्री अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ,प्रकाश मेहता शामिल रहे।

swati tewari

working in digital media since 5 year

Recent Posts

Almora बीपीएल मरीजों को ब्लड बैंक से निःशुल्क रक्त देने पर मेडिकल कॉलेज की सहमति

बीपीएल मरीजों को ब्लड बैंक से निःशुल्क रक्त देने पर मेडिकल कॉलेज की सहमति.......

6 hours ago

15 अप्रैल से दूध के दाम ₹2 प्रति लीटर बढ़ेंगे, 20 साल बाद खुला भर्ती का रास्ता

15 अप्रैल से दूध के दाम ₹2 प्रति लीटर बढ़ेंगे, 20 साल बाद खुला भर्ती…

6 hours ago

Uttarakhand: इस दिन बंद रहेगी सभी अंग्रेजी और देसी शराब की दुकानें

Uttarakhand: इस दिन बंद रहेगी सभी अंग्रेजी और देसी शराब की दुकानें....

19 hours ago

Uttarakhand रोमानिया की महिला ने तीसरी मंजिल से लगाई छलांग, मौत से पहले होटल में किया था उत्पात

Uttarakhand रोमानिया की महिला ने तीसरी मंजिल से लगाई छलांग, मौत से पहले होटल में…

22 hours ago

Uttarakhand: कुछ इलाकों में ज़ारी रहेगी बारिश तो कही बढ़ेगा तापमान

Uttarakhand: कुछ इलाकों में ज़ारी रहेगी बारिश तो कही बढ़ेगा तापमान ....

1 day ago

खटीमा में सीएम धामी ने किया CSD कैंटीन और सैनिक मिलन केंद्र का लोकार्पण

खटीमा में सीएम धामी ने किया CSD कैंटीन और सैनिक मिलन केंद्र का लोकार्पण.....

2 days ago