X

अल्मोड़ा: नोयडा में मिली लापता हुई बच्ची, पुलिस ने युवक को किया गिरफ्तार

गुमशुदा नाबालिग बालिका को किया बरामद


5 जुलाई 2023 को चौखुटिया निवासी एक व्यक्ति द्वारा अपनी 17 वर्षीय पुत्री के बिना बताए घर से चले जाने एवं वापस ना आने के संबंध में तहरीर थाना चौखुटिया में दी थी, जिस पर तत्काल एफ0आई0आर0 पंजीकृत की गई।
श्री रामचन्द्र राजगुरु एसएसपी अल्मोड़ा ने मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए तत्काल सीओ रानीखेत, थानाध्यक्ष चौखुटिया व एसओजी प्रभारी को गुमशुदा नाबालिग बालिका की शीघ्र बरामदगी हेतु निर्देशित किया गया ।
सीओ रानीखेत टी0आर0 वर्मा के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष चौखुटिया अवनीश कुमार व एसओजी प्रभारी सुनील धानिक के नेतृत्व में गठित टीमें गुमशुदा नाबालिग बालिका की तलाश हेतु उत्तराखंड व उत्तर प्रदेश के कई जनपदों में रवाना होकर खोजबीन शुरु की गई।

चौखुटिया पुलिस ने पोक्सो एक्ट के एक अभियुक्त को नोयडा उत्तर प्रदेश से किया गिरफ्तार


पुलिस टीमों ने साईबर सैल की मदद से सुरागरसी-पतारसी कर नाबालिग बालिका की तलाश के लिए उत्तराखंड व उत्तर प्रदेश के कई जनपदों में दिन-रात तलाशी अभियान चलाया, जिसके परिणाम स्वरुप टीमों के अथक प्रयास व साईबर सैल की मदद से दिनांक 9 जुलाई 2023 को नोयडा उ0प्र0 से आमिल निवासी ग्राम शेखुपुरा थाना भावनपुर जिला मेरठ के कब्जे से नाबालिग बालिका को छुड़ाकर अभियुक्त आमिल को गिरफ्तार किया गया तथा साक्ष्यों के आधार पर थाना चौखुटिया में पंजीकृत अभियोग में पोक्सो एक्ट व आई0पी0सी0 की सुसंगत धाराओं की बढ़ोतरी कर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।


गिरफ्तार अभियुक्त का नाम-
आमिल उम्र 21 वर्ष पुत्र आबिद निवासी ग्राम शेखुपुरा थाना भावनपुर जिला मेरठ
पुलिस टीम-

  1. प्रभारी एसओजी सुनील धानिक
  2. उपनिरीक्षक देवेंद्र नेगी, कोतवाली रानीखेत
  3. अपर उप निरीक्षक अनवर अहमद, थाना चौखुटिया
  4. हेड का0 दीपक कुमार, थाना चौखुटिया
  5. हेड का0 शंभू प्रसाद, थाना चौखुटिया
  6. का0 राकेश भट्ट, एसओजी अल्मोड़ा
  7. का0 मोहम्मद यामीन, एसओजी अल्मोड़ा
  8. का0 इंद्र कुमार, साइबर सेल अल्मोड़ा
  9. का0 बलवंत प्रसाद, साइबर सेल अल्मोड़ा
  10. म0 का0 चम्पा, साइबर सेल अल्मोड़ा

This post was published on 10/07/2023 9:40 AM

swati tewari: working in digital media since 5 year
Related Post