अल्मोड़ा के राजकीय इंटर कॉलेज पीपली की दीपा नेगी राष्ट्रीय खेल में दिखाएगी अपना दमखम
दीपा नेगी पुत्री श्री गोधन सिंह नेगी जो राजकीय इंटर कॉलेज पीपली में कक्षा 12 की छात्रा है और वह 68 वी राष्ट्रीय विद्यालय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में अंडर-19 बालिका वर्ग में चक्का फेंक में उनका चयन हुआ है जो कि दिनांक 5 जनवरी 2025 से 8 जनवरी 2025 तक रांची झारखंड में होने जा रही है।
इस पर राजकीय इंटर कॉलेज पीपली के शारीरिक शिक्षक श्री मुकेश कुमार ने बताया कि दीपा ने अपनी पढ़ाई के साथ साथ पिछले कई समय से विद्यालय में अपनी कड़ी मेहनत और लगन से चक्का फेंक का अभ्यास मेरे द्वारा दिए गए दिशा निर्देश में अभ्यास करती आ रही है और इस वर्ष के विभिन्न खेल प्रतियोगिता में अपना उच्च प्रदर्शन करते आ रही है और रांची में होने जा रही विद्यालय राष्ट्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता के लिए वह पूरी तरह से तैयार है।
दीपा के राष्ट्रीय स्तर पर चयन होने पर अल्मोड़ा के मुख्य शिक्षा अधिकारी श्री एडी बेलोदी, लमगड़ा की खण्ड शिक्षा अधिकारी प्रेमा बिष्ट,जिला खेल समन्वयक श्री नवीन लाल, लमगड़ा के ब्लॉक समन्वयक श्री विनोद कुमार, व जिले के समस्त ब्लॉक समन्वयक,विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री प्रदीप कुमार पांडे व समस्त शिक्षक व अल्मोड़ा के समस्त शारीरिक शिक्षकों ने छात्रा की इस उपलब्धि में खुशी जताई और साथ ही उज्जवल भविष्य हेतु शुभकामनाएं व बधाई दी।

