• Sun. Mar 22nd, 2026

    अल्मोड़ा: चाय वाले ने बेचीं अवैध शराब, पुलिस ने किया गिरफ्तार

    चाय की आड़ में अवैध रुप से शराब पिलाना व बेचना दुकानदार को पड़ा भारी

    देघाट पुलिस ने दुकानदार को एक पेटी वह 10 बोतल शराब के साथ किया गिरफ्तार

    web fast news logo

    राम चन्द्र राजगुरु, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा जनपद में अवैध मादक पदार्थो की तस्करी/बिक्री पर पूर्ण अंकुश लगाने हेतु सभी थाना/चौकी प्रभारियों को नियमित रुप से चैंकिग अभियान चलाकर नशा तस्करों व होटल, ढाबों, रेस्टोरेण्टों/दुकानों में शराब पिलाने एवं बेचने वालों पर कड़ी कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया है।

    सीओ अल्मोड़ा विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष देघाट राहुल राठी के नेतृत्व में आज दिनांक 20.12.2023 को थाना देघाट पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थो की तस्करी/बिक्री की रोकथाम हेतु होटल/ढाबा एवं दुकान चेकिंग अभियान के दौरान स्याल्दे मुख्य तिराहा के पास दुकानदार शंकर सिंह को अपने चाय की दुकान में अवैध रुप से शराब बेचने व पिलाने पर दुकान से अंग्रेजी शराब की 01 पेटी, 10 बोतल व एक आधी बोतल बरामद कर

    अभियुक्त शंकर सिंह को गिरफ्तार करते हुए थाना देघाट में आबकारी अधिनियम के तहत एफआईआर पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गयी है।

    गिरफ्तार अभियुक्त
    शंकर सिंह, उम्र- 26 वर्ष पुत्र राजे सिंह, निवासी ग्राम पैठाना, थाना देघाट, जनपद अल्मोड़ा

    देघाट पुलिस टीम
    1-कानि0 उपेन्द्र सिंह
    2 कानि0 जितेन्द्र सिंह

    By swati tewari

    working in digital media since 5 year

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *