• Sat. Mar 21st, 2026

    शराब के नशे में बाईक दौड़ा रहे चालक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

    शराब के नशे में बाईक दौड़ा रहे चालक को दन्या पुलिस ने किया गिरफ्तार ,वाहन सीज

    देवेन्द्र पींचा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा* द्वारा समस्त थाना/चौंकी प्रभारियों/निरीक्षक/उ0नि0 यातायात/प्रभारी इंटरसेप्टर को यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले एवं शराब पीकर वाहन चलाने वाले/ओवरलोड/ओवर स्पीड/रैश ड्राइविंग एवं मोबाईल पर बात करते हुए वाहन चलाने वालों पर सख्त कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये हैं।
    दिनांक 15/08/2024 की सीओ अल्मोड़ा श्री विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण व थानाध्यक्ष दन्या श्री विजय सिंह नेगी के नेतृत्व में दन्या पुलिस द्वारा चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था इस दौरान वाहन सं0- UK18E0398 प्लसर का चालक दरबान सिंह निवासी दन्या बिना कागजात शराब के नशे में वाहन चलाते हुए पाया गया। चालक को मोटरवाहन अधिनियम के तहत गिरफ्तार कर वाहन को सीज किया गया।
    चेकिंग अभियान जारी है।

    By swati tewari

    working in digital media since 5 year

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *