• Sat. Mar 28th, 2026

    Almora: घर पर शराब बेचने पर एक व्यक्ति को दो पेटी अवैध शराब के साथ गिरफ्तार

    अल्मोड़ा। दन्या पुलिस ने औचक चेकिंग के दौरान घर पर शराब बेचने पर एक व्यक्ति को 2 पेटी अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया।

    देवेन्द्र पींचा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा जनपद के समस्त थाना, चौकी व एसओजी, एएनटीएफ प्रभारियों को अवैध मादक पदार्थो की तस्करी करने वालों व होटल, ढाबों, रेस्टोरेण्टों व दुकानों में अवैध रुप से शराब बेचने व पिलाने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने के सख्त निर्देश दिये गये है।

    सीओ अल्मोड़ा श्री विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण व थानाध्यक्ष दन्या श्री विजय सिंह नेगी के नेतृत्व में दन्या पुलिस द्वारा दिनांक- 23/01/2024 को औचक चेकिंग के दौरान कस्बा जागेश्वर में अभियुक्त महेन्द्र प्रसाद को अपने घर पर अवैध शराब रखकर बेचने पर उसके कब्जे से 02 पेटी में 96 पव्वे देशी शराब बरामद कर अभियुक्त को गिरफ्तार करते हुए थाना दन्या में आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत एफआईआर पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गयी है।

    गिरफ्तार अभियुक्त महेन्द्र प्रसाद, उम्र 29 वर्ष पुत्र राजन राम जागेश्वर,दन्या अल्मोड़ा का निवासी है।


    पुलिस टीम में उ0नि0 विजय सिंह नेगी थानाध्यक्ष दन्या और हे0कानि0 मनोज कोहली थाना दन्या शामिल रहें।

    By swati tewari

    working in digital media since 5 year

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *