स्यालदे ब्लॉक की आकांक्षी विकास कार्यक्रम में पुलिस विभाग के सहयोग पर हुई चर्चा

अल्मोड़ा, 17 मई 2024 (सूचना) आकांक्षी ब्लॉक विकास कार्यक्रम समन्वयक गोविंद सिंह डसीला ने बताया कि जिलाधिकारी विनीत तोमर एवं मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) आकांक्षा कोण्डे के निर्देशन में स्यालदे ब्लॉक की आकांक्षी विकास कार्यक्रम में पुलिस विभाग के सहयोग पर चर्चा करने के लिए एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में आकांक्षी ब्लॉक प्रोग्राम (ए.बी.पी.) समन्वयक गोविन्द सिंह डसीला और सी.ओ. पुलिस विभाग, अल्मोड़ा विमल प्रसाद सहित वरिष्ठ अधिकारी शामिल थे।

बैठक का मुख्य उद्देश्य स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि और बुनियादी ढांचे जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में विकास कार्यों को गति देने के लिए स्यालदे ब्लॉक की ए.बी.पी. में पुलिस विभाग की भूमिका को मजबूत करना था। ए.बी.पी. कार्यक्रम के अंतर्गत चलाई जा रही विभिन्न पहलों और पुलिस विभाग कैसे सहयोग प्रदान कर सकता है, इस पर विस्तृत चर्चा हुई।
आकांक्षी विकासखण्ड समन्वयक ने एबीडीपी कार्यक्रम के महत्व पर प्रकाश डाला और कहा कि यह पहल 5 थीम के अन्तर्गत 11 विभागों से समन्वय स्थापित कर 39 सूचकांकों के अन्तर्गत पिछड़े क्षेत्रों के विकास को गति देने और वहां रहने वाले लोगों के जीवन स्तर को ऊंचा उठाने के लिए केंद्र सरकार द्वारा शुरू की गई है। उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग की भूमिका इस कार्यक्रम की सफलता के लिए महत्वपूर्ण है, खासकर सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने, सामाजिक जागरूकता कार्यक्रमों में भागीदारी करने और विकास लक्ष्यों को प्राप्त करने में सहायता प्रदान करने के क्षेत्र में।
सी.ओ. विमल प्रसाद ने एबीडीपी कार्यक्रम में पुलिस विभाग की पूर्ण भागीदारी का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग विकास योजनाओं में सक्रिय रूप से योगदान देगा और स्यालदे ब्लॉक में शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है।
बैठक में यह निर्णय लिया गया कि पुलिस विभाग अपनी भूमिका और जिम्मेदारियों को स्पष्ट रूप से परिभाषित करने वाली एक रणनीति तैयार करेगा और इसे जल्द ही मुख्य विकास अधिकारी के साथ साझा करेगा। इस रणनीति के आधार पर, एक विस्तृत कार्य योजना तैयार की जाएगी जिसमें विशिष्ट लक्ष्य, समयसीमा और जिम्मेदारियां शामिल होंगी।
उन्होंने बताया कि आकांक्षी ब्लॉक कार्यक्रम स्याल्दे में पुलिस विभाग का सहयोग क्षेत्र के विकास को गति देगा और वहां रहने वाले लोगों के जीवन स्तर में सुधार लाएगा।

swati tewari

working in digital media since 5 year

Recent Posts

भूस्खलन प्रभावित सड़कों के उपचार और मरम्मत के लिए 461 करोड़ की स्वीकृति

भूस्खलन प्रभावित सड़कों के उपचार और मरम्मत के लिए 461 करोड़ की स्वीकृति...

4 hours ago

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...

18 hours ago

शिक्षा संकाय में ‘युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति’ विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन

शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......

19 hours ago

Almora रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज

रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....

22 hours ago

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व.....

1 day ago

अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को सौंपा ज्ञापन

Almora अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को…

2 days ago