Almora : वृद्ध जागेश्वर में जिलाधिकारी ने किया यज्ञशाला का उद्घाटन
जिलाधिकारी आलोक कुमार पांडेय ने मंगलवार को वृद्ध जागेश्वर पहुंचकर मंदिर समिति द्वारा निर्मित यज्ञशाला का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने मंदिर में विधिविधान से पूजा-अर्चना की और जिले की समृद्धि व खुशहाली की प्रार्थना की।
उन्होंने यज्ञशाला निर्माण के लिए मंदिर समिति की सराहना करते हुए कहा कि वृद्ध जागेश्वर न केवल धार्मिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण स्थल है, बल्कि यहां आने पर एक अद्भुत आध्यात्मिक अनुभूति होती है। जिलाधिकारी ने बताया कि इस क्षेत्र को मैरिज डेस्टिनेशन के रूप में विकसित करने के प्रयास किए जाएंगे। साथ ही मंदिर परिसर और आसपास की जगहों पर पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने तहसीलदार को निर्देशित किया कि आसपास उपलब्ध सरकारी भूमि का सर्वे कर रिपोर्ट प्रस्तुत करें ताकि यहां पार्किंग और अन्य पर्यटन सुविधाओं का विकास किया जा सके। इस दौरान तहसीलदार ज्योति धपवाल समेत मंदिर समिति के सदस्य एवं पुजारीगण उपस्थित रहे।
जिलाधिकारी ने जागेश्वर धाम में मास्टर प्लान के कार्यों की समीक्षा की स्थानीय लोगों व व्यापारियों की सुनी समस्या अल्मोड़ा। शनिवार को जिलाधिकारी आलोक कुमार पांडेय ने जागेश्वर धाम पहुंचकर जागेश्वर धाम मास्टर प्लान के कार्यों की समीक्षा की तथा मंदिर एवं आस पास के क्षेत्र का निरीक्षण भी किया।…
अल्मोड़ा: जागेश्वर मंदिर प्रबंधन समिति की जिलाधिकारी के साथ बैठक अल्मोड़ा, 9 जनवरी 2025 जागेश्वर मंदिर प्रबंधन समिति की बैठक जिलाधिकारी आलोक कुमार पांडेय की अध्यक्षता में आयोजित हुई।बैठक में मंदिर की व्यवस्थाओं के सुद्धीकरण एवं श्रद्धालुओं की सुविधा से संबंधित विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई। बैठक में मंदिर पुजारियों…
जागेश्वर पहुंचे सीएम धामी ने जिले के लिए की कई बड़ी घोषणाएं मंगलवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जागेश्वर धाम पहुंचे जहां उन्होंने प्रसिद्ध जागेश्वर धाम में एक महीने चलने वाले श्रावणी मेले का पूजा अर्चना कर शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने जागेश्वर के भंडारा स्थल में पदम का वृक्ष…