• Thu. Mar 19th, 2026

    अल्मोड़ा की डा शिवानी बनी असिस्टेंट प्रोफेसर


    अल्मोड़ा-अल्मोड़ा एडम्स निवासी डा शिवानी साह का चयन लोक सेवा आयोग से असिस्टेंट प्रोफेसर पद पर हुआ है जिससे स्थानीय लोगों में हर्ष का माहौल है।विदित हो कि डा शिवानी ने वाणिज्य विषय में पी एच डी की परीक्षा उत्तीर्ण की है।इससे पहले वे एम काम और एम ए भी कर चुकी है।उन्होंने स्नातक की परीक्षा कुमाऊं विश्वविद्यालय नैनीताल से उत्तीर्ण की है। उनके असिस्टेंट प्रोफेसर बनने पर नगरपालिका अध्यक्ष प्रकाश चन्द्र जोशी,प्रेम प्रकाश जोशी एवं स्थानीय लोगों ने हर्ष व्यक्त कर उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।

    By swati tewari

    working in digital media since 5 year

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *