अल्मोड़ा। नगर के हीराडूंगरी निवासी इन्जीनियर हर्ष कक्कड़ तथा आर्कीटेक्ट गौरांग कक्कड़ को उनके द्वारा डिजाइन किये गये रिजार्ट प्रोजेक्ट के लिए गोवा में सम्मानित किया गया।
यह सम्मान उनकी फर्म कक्कड़ बिल्डवेल को आर्किटेक्चर, इन्जीयरिंग एवं इन्टीरियर डिजाइन हेतु प्रदान किया गया। यह अवार्ड कार्यक्रम को बीईंग अप रिसर्च इन्टेलिजेन्स प्रा. लि. बेगलेरू द्वारा संचालित किया। इस कार्यक्रम में कई राज्यो तथा केन्द्र शासित प्रदेशों के डिजाइनर तथा आर्किटेक्ट उपस्थित थे।
पिता पुत्र की जोड़ी को सम्मान मिलेने पर अर्बन बैंक के पूर्व अध्यक्ष आनन्द सिंह बगड़वाल, क्रिकेट संघ के अध्यक्ष गिरीश धवन, बार ऐसोसियेशन के शेखर लखचौरा इत्यादि ने इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त किया है।
