अधर में लटके कनाराछीना प्राथमिक अस्पताल भवन में बरसात में भूस्खलन का डर

वैसे तो पहाड़ों में हर मौसम की अपनी बड़ी चुनौतियाँ है लेकिन बरसात में ये चुनौती भय के रूप में और बढ़ जाती है। रीठागाड़ क्षेत्र के कनाराछीना प्राथमिक अस्पताल भवन निर्माण कार्य डेढ़ साल से बन्द होने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

भूस्खलन के बारे में हुई वार्ता

आज दिनांक 14/5/24 को कनारीछीना प्राथमिक अस्पताल भवन निर्माण कार्य बंद होने पर PwD, स्वास्थ्य विभाग,DD0, ग्राम विकास अधिकारी,एव रीठागाड़ी दगड़ियों संघर्ष समिति के  युवा व  भाजपा मंडल अध्यक्ष भैंसियाछाना ब्लॉक अध्यक्ष व अन्य क्षेत्रीय लोगों के सामने विभागीय अधिकारियों को  इस अस्पताल भवन निर्माण कार्य बंद होने पर चिंता जताते हुए  कनारीछीना प्राथमिक अस्पताल भवन निर्माण कार्य जल्द से जल्द शुरू कराने के लिए व कनारीछीना प्राथमिक अस्पताल भवन के सामने दुकानदारों के मकानों में भूस्खलन  के बारे में वार्ता की।

शासन प्रशासन को दिया आश्वासन

अस्पताल भवन का व कनारीछीना दुकानदारों के मकानों के भूस्खलन का निरीक्षण करके शासन प्रशासन को अवगत कराके जल्द से जल्द सकारात्मक कार्रवाई करने के लिए आश्वासन दिया। समिति के मीडिया प्रभारी पंकज पांडे ,व भाजपा मंडल अध्यक्ष ब्लॉक भैंसियाछाना के मंगल रावत , पुस्कर मेहता ,गणेश रावल ,गोविंद सिंह मेहता,दयाल जोशी, दीपक जोशी, धर्म नंद पांडे, कुशाल सिंह डसीला आदि मौजूद रहे हैं।                         

भूस्खलन की समस्या बन सकती है गंभीर

  इधर समिति के अध्यक्ष प्रताप सिंह नेगी ने उत्तराखंड शासन प्रशासन  को कनारीछीना प्राथमिक अस्पताल भवन निर्माण कार्य शुरू कराने हेतु  गुहार लगाते हुए कहा कि बरसात के मौसम से पहले कनारीछीना प्राथमिक अस्पताल भवन निर्माण कार्य शुरू नहीं किया तो कनारीछीना प्राथमिक अस्पताल भवन के सामने रह रहे लोगों के मकानों के लिए भूस्खलन की समस्या गंभीर बन सकती है।

swati tewari

working in digital media since 5 year

Recent Posts

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...

7 hours ago

शिक्षा संकाय में ‘युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति’ विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन

शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......

8 hours ago

Almora रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज

रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....

12 hours ago

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व.....

16 hours ago

अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को सौंपा ज्ञापन

Almora अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को…

1 day ago

Uttarakhand एकतरफा प्यार के चलते युवक ने खुद को मारी गोली

Uttarakhand एकतरफा प्यार के चलते युवक ने खुद को मारी गोली.....

1 day ago