X

अधर में लटके कनारीछीना प्राथमिक अस्पताल से दुकानों में बढ़ा भूस्खलन का खतरा

अल्मोड़ा। इंतज़ार करते करते ग्रामीणों ने कई मौसम गुजार दिए, बरसात भी शुरू होने को है पर भैसियाछाना विकास खंड के कनारीछीना प्राथमिक अस्पताल भवन निर्माण कार्य अब भी शुरू नहीं हो पाया है।
लंबे समय से रीठागाडी दगड़ियों संघर्ष समिति ने कनारीछीना प्राथमिक अस्पताल भवन निर्माण कार्य के लिए गुहार लगाई। सन 2021में कनारीछीना प्राथमिक अस्पताल भवन निर्माण कार्य के लिए दो करोड़ सोल्ह लाख रुपए की स्वीकृति मिली जो चंद दिनों तक इस अस्पताल का भवन निर्माण कार्य चला बाद में बंद हो गया।
डेढ़ साल से भी ज्यादा समय हो गया है कनारीछीना प्राथमिक अस्पताल भवन निर्माण कार्य शुरू कराने के लिए रीठागाडी दगड़ियों संघर्ष समिति ने शासन प्रशासन के चक्कर काटते हुए लेकिन अभी तक शासन प्रशासन की तरफ से कनारीछीना प्राथमिक अस्पताल भवन निर्माण कार्य के लिए बजट पारित के लिए कोई सकारात्मक कार्रवाई नहीं हुई।
समिति के सदस्यों का कहना है अगर बरसात के सीजन में यह अस्पताल भवन निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ तो अस्पताल भवन के ऊपर रह रहे दुकानदारों को दुकानों व मकानों में भूस्खलन का डर सता रहा है।

प्रताप सिंह नेगी रीठागाडी दगड़ियों संघर्ष समिति के अध्यक्ष ने आपत्ति जताते हुए कहा अस्पताल भवन के नींव बनाते समय खुदाई करते समय अस्पताल भवन के ऊपर रह रहे दुकानदारों के मकानों तक मिटटी का बहाव बड़ा, जिससे वहा मिट्टी सहित भूमि ढहने का खतरा बना हुआ है, वहीं बारिश होने के कारण उन लोगों के मकानों के नीचे तक मिटटी खिसक गई, इस बरसात में और खतरे का कारण बन सकता है।

This post was published on 08/06/2024 12:23 PM

swati tewari: working in digital media since 5 year
Related Post