X

पूर्व सैनिक राधा मोहन कर्नाटक का निधन,क्षेत्र में शोक की लहर

पूर्व सैनिक राधा मोहन कर्नाटक का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर


अल्मोड़ा-नगर के कर्नाटक खोला निवासी पूर्व सैनिक राधा मोहन कर्नाटक का विगत रात्रि दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। विगत कुछ समय से वह अस्वस्थ चल रहे थे।स्व० राधा मोहन कर्नाटक कांग्रेसी नेता एवं पूर्व दर्जा मंत्री बिट्टू कर्नाटक के चाचा थे।उनकी मृत्यु का समाचार सोशल मीडिया में फैलते ही लोगों का तांता उनके निवास स्थान में लग गया।आज अपराह्न विश्वनाथ घाट में लोगों की भारी भीड़ के बीच नम आंखों से उनका अन्तिम संस्कार किया गया। विदित हो कि पूर्व सैनिक राधा मोहन कर्नाटक ने अल्मोड़ा के बेस चिकित्सालय में भी काफी समय तक अपनी सेवाएं दी थीं।उनके निधन पर शोक व्यक्त करने वालों में उनके भतीजे बिट्टू कर्नाटक,सुनील कर्नाटक,डा० करन कर्नाटक,देवेंद्र कर्नाटक,हेम जोशी,हाजी नूर अकरम खान,रजनीश कर्नाटक, राकेश बिष्ट,दीपक पोखरिया,रोहित शैली, भूपेंद्र भोज,संजय कर्नाटक,हयात सिंह,एन. सी.जोशी,अमर बोरा,रमेश जोशी,अनिल जोशी,तनोज कर्नाटक,हंसा दत्त कर्नाटक,जीवन चन्द्र तिवारी,कमल पालीवाल,प्रमोद नैनवाल,कौशल किशोर पाण्डेय,गिरीश चन्द्र जोशी, संतोष जोशी,पूरन चंद तिवारी,बृजेश पाण्डेय,उमेश रैकवाल, दीपांशु पाण्डेय, राजीव कर्नाटक,प्रयाग जोशी,राजेश कर्नाटक, हर्षवर्धन जोशी सहित सैकड़ों लोग शामिल रहे।

This post was published on 12/09/2024 1:10 PM

D S Sijwali: Work on Mass Media since 2002 ........
Related Post